Pratap Singh Khachariyawas: राजस्थान की सियासत में आज बड़ा भूचाल आया, जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित आवास पर ईडी की तड़के सुबह रेड हुई. बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह-सुबह पहुंची ईडी की टीम ने 8 घंटे तक पूछताछ की और तलाशी अभियान चलाया.
Trending Photos

Pratap Singh Khachariyawas: राजस्थान की सियासत में आज बड़ा भूचाल आया, जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित आवास पर ईडी की तड़के सुबह रेड हुई. बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह-सुबह पहुंची ईडी की टीम ने 8 घंटे तक पूछताछ की और तलाशी अभियान चलाया.
लाठी का जवाब लाठी से देंगे- खाचरियावास
एक्शन के बाद प्रताप सिंह का तीखा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि "ईडी को कुछ नहीं मिला! पहले भी खाली हाथ लौटे थे, आज भी कुछ नहीं मिला." प्रताप सिंह ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अब भाजपा के नेता जहां भी निकलें, उन्हें पुलिस साथ लेनी होगी. मेरे परिवार को परेशान किया गया है, इसका जवाब मैं जरूर दूंगा. इस दौरान प्रताप सिंह का उग्र तेवर सामने आया. उन्होंने चेतावनी दी कि लाठी का जवाब लाठी से देंगे, गोली का जवाब गोली से देंगे.
ये भी पढ़ें- BJP नेता को पीटने वाली MLA इंदिरा मीणा को चेतावनी, प्रधान बोलीं- मिली तो मारूंगी थप्पड़...
लोकतंत्र के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे- तिवारी
जयपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आर. आर. तिवारी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "यह विपक्ष को डराने की साजिश है, लेकिन कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है. हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे."
ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रताप सिंह के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं के आक्रोश को शांत करते हुए खाचरियावास ने अपील की कि ईडी अफसर सिर्फ अपना काम कर रहे हैं, हमारा विरोध भाजपा सरकार से है, अफसरों को जाने दें.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजस्थान की सियासत में उबाल आ गया है. एक ओर बीजेपी कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया बता रही है, तो वहीं कांग्रेस इसे बदले की राजनीति करार दे रही है.