&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जयपुर शहीद स्मारक पर आज मीडिया से रूबरू हुए सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार और विपक्ष दोनों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, जो जनहित में कोई ठोस काम नहीं कर रही हैं.
एसआई भर्ती मामले को लेकर बेनीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बुधवार को दिल्ली कूच की पूरी योजना सार्वजनिक की जाएगी. उन्होंने बताया कि यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा और लगभग एक लाख युवा दिल्ली कूच करेंगे. उनका कहना था कि जब तक यह भर्ती रद्द नहीं होती, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे. दिल्ली जाकर वहां बैठे आलाकमान को राजस्थान सरकार की खामियां बताई जाएगी, ताकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फटकार मिले और वे सचेत हो.
बेनीवाल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने युवाओं की आवाज नहीं सुनी तो ‘युवा शक्ति’ अब सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ भर्ती के सवाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राजस्थान सरकार की आंखें खोलने का काम करेगा.
वसुंधरा राजे से अपने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने जवाहर सिंह और भजनलाल शर्मा पर भी तंज कसा. बेनीवाल ने कहा कि जब वे वसुंधरा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब ये दोनों नेता उभरे हैं. अब दिल्ली से फटकार पड़ेगी तो इन्हें अपनी जिम्मेदारियों की याद आएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि RLP सिर्फ जनता के हक की लड़ाई लड़ती है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में अब आएगी तबाही! इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!