Rajasthan Politics: संजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, इंडिया गठबंधन को 'घुसपैठिया' करार, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओ को ठलले ठलूआ कहा हे, बिना काम का दिमाग शैतान का दिमाग होता है.

Rajasthan Politics: संजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, इंडिया गठबंधन को 'घुसपैठिया' करार, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बेकार और निष्क्रिय हैं, जिनका दिमाग नकारात्मक और हानिकारक विचारों से भरा होता है. उन्होंने इंडिया गठबंधन को 'घुसपैठिया गठबंधन' करार दिया और कहा कि राहुल गांधी अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का अनुसरण कर रहे हैं. मंत्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विकसित और बढ़ते भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बता रहे हैं, जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही फिर से सोने की चिड़िया बनेगा और अमेरिका को भी इसके आगे घुटने टेकने होंगे.

राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओ को ठलले ठलूआ कहा हे, बिना काम का दिमाग शैतान का दिमाग होता है. कोई भी विकास का काम हो उसमें रोड़ा लगाने का काम करते हैं. आज इंडिया गठबंधन को घुस पैठिया करार देते हुए कहा. कि जिस तरीके से भारत में घुसपैठिया भारत को स्थिर करना चाहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इस तरह इंडिया गठबंधन की भी भारत को खोखला करना चाहता हे उसे भी घुसपैठियों घोषित किया. भारत को अस्थिर करना चाहते हैं. उन्होंने यह बात आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जिस तरीके से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाई है . देश का दुर्भाग्य है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान भारत की डेट इकोनामी के नाम का समर्थन करते हुए भारत का विरोध कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि भारत का विरोध सिर्फ इसलिए किया जा रहा है.

क्योंकि भारत अब वह भारत नहीं रहा अभी नया भारत है युवा भारत है. उन्होंने निश्चित रूप से उम्मीद जताई की 140 करोड़ भारतीयों के आगे अमेरिका निश्चित रूप से घुटने टेकेगा. जिस तरीके से भारत सोने की चिड़िया था. उसी तरह भारत दोबारा सोने की चिड़िया बनेगा. और निश्चित रूप से भारत माता उत्कृष्ट की ओर पहुंचेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं