Rajasthan Politics: टिकाराम जूली ने सरकार को लेकर छेड़े ऐसे तार कि सदन में फट गई शर्ट और टूट गए बटन, मारने-पीटने को उतारू हो गए नेता...

Rajasthan Politics: विधानसभा में आज कांग्रेस और बीजेपी विधायक भिड़ते भिड़ते बच गए. अगर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित नहीं की जाती तो सदन में माहौल खराब हो सकता था.

Rajasthan Politics: टिकाराम जूली ने सरकार को लेकर छेड़े ऐसे तार कि सदन में फट गई शर्ट और टूट गए बटन, मारने-पीटने को उतारू हो गए नेता...
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: स्मार्ट मीटर को लेकर जब विपक्ष वेल में हंगामा कर रहा था तब तीखी नोक झोंक तनातनी में बदल गई. विपक्ष के विधायक सत्ता पक्ष की तरफ बढ़ने लगे तो मंत्री संजय शर्मा को गुस्सा आ गया. एक तरफ राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे थे. तो दूसरी ओर पीएम मोदी के विरोध में नारेबाजी हो रही थी.

इसी बीच टीकाराम जूली की टिपण्णी से माहौल खासा गर्म हो गया. जूली ने राज्य सरकार को बेशर्मों की सरकार करार दे दिया. तो सत्तापक्ष के विधायक और मंत्रियों का भी आक्रोश बढ़ गया.

Add Zee News as a Preferred Source

वेल में हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा और मनीष यादव सत्ता पक्ष की तरफ बढ़ने लगे तो माहौल खासा तनावपूर्ण हो गया.

सत्तापक्ष के मंत्री विधायक भी आपा खोने लगे. मंत्री संजय शर्मा तैश में आ गए और गुस्से में वेल की तरफ बढ़ने लगे. उन्हें रोकने के लिए मंत्री सुमित गोदारा ने पूरी ताकत लगाई.

दूसरे मंत्रियों ने भी संजय शर्मा को आगे बढ़ने से रोका. पर इस दौरान हुई जोर आजमाइश में मंत्री का शर्ट फट गया. कमीज के बटन टूट गए. बाद में मंत्री संजय शर्मा को दूसरा शर्ट मंगवाना पड़ा. पक्ष प्रतिपक्ष ने इस दौरान एक दूसरे पर जमकर हमले बोले.

अगर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से हालात को नहीं संभाला जाता और सदन स्थगित नहीं किया जाता तो आज विधानसभा में शर्मसार कर देने वाला वाकया हो सकता था बड़ा सवाल यही है कि पक्ष प्रतिपक्ष इस तरह हंगामा करता रहा तो फिर प्रदेश की जनता से जुड़े हुए मुद्दों को कौन उठाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More