Rajasthan Politics: अलवर में भूमाफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई, टीकाराम जूली ने किया वादा पनपने का नहीं देंगे मौका

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा बयान देते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है. उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं को पनपने का मौका नहीं दिया जाएगा और अलवर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

Rajasthan Politics: अलवर में भूमाफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई, टीकाराम जूली ने किया वादा पनपने का नहीं देंगे मौका
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार और भाजपा के मंत्री अपने कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए खैरथल तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने का प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह कदम CTH एरिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुंह की खाने के बाद उठाया गया है, जो कि ध्यान भटकाने की कोशिश है.

टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में भूमाफियाओं का राज बढ़ रहा है और वे विकास के नाम पर केवल नाम बदलने का खेल खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकास के लिए आम जनता के बीच जाकर काम करना पड़ता है, न कि केवल नाम बदलने से कुछ होगा. जूली ने यह भी कहा कि वे भूमाफियाओं को संरक्षण नहीं देते और न ही उनका सहयोग करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

जिस जिले में भर्तृहरि जी का कोई स्थान नहीं उस जिले का नाम बदलना अपनी हार की झेंप मिटाना है.
अलवर में मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर की गई प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए सरिस्का के सीटीएच (CTH) में छेड़छाड़ की जा रही है. जो जनहित के विपरीत है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद केंद्रीय और राज्य वन मंत्री की किरकिरी हुई है.

जो भाजपा की नीतियों की पोल खोलती है.खैरथल-तिजारा का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने के मुद्दे पर जूली ने इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजनीति की रोटियां सेकने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने यहां पर भर्तृहरि के नाम की कॉरिडोर बनाने की मांग की थी. लेकिन वह काम नहीं किया.


अलवर शहर में पानी की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अलवर जिले में अलवर शहर में जय समंद और विजय मंदिर बांध थे .लेकिन वह भी सूख गए है. . सिलीसेढ़ झील जब से बनी है. इसकी छटाई नहीं की गई है .कितनी इसमें मिट्टी है. क्या इसका करना है. इसका भराव क्षमता और बढ़े इस पर कोई रिपोर्ट नहीं है.यहां की जनता ने तो पहले भी कहा था कि अलवर शहर की पानी की प्यास बुझाने के लिए नहर के माध्यम से पानी आ जाए हमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन बोरिंग नहीं होने दी जाएगी.

डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रामगढ़ में आकर ईआरसीपी योजना को लागू की बात कह कर भागीरथ बनने आए थे. लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सरिस्का और सिलीसेढ़ को बचाना हमारा दायित्व है .हम उसको बचाएंगे .भारतीय जनता पार्टी के नेता आपस में पब्लिक को लड़ाने का काम कर रहे है.

हमारी सरकार ने भी सिलीसेढ़ से पानी की योजना पर बात की थी. लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते हमने उसके प्रस्ताव को ठंडा बस्ती में डाला और चंबल से पानी लाने की रिपोर्ट तैयार कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर शहर में विगत चार बार से यहां भारतीय जनता पार्टी का विधायक रहा है. वह कोई काम क्यों नहीं कर रहे. सिर्फ वोट लेने का काम करते हैं. जातीय धर्म के नाम पर लेकिन जनता के हित के कोई काम नहीं करते.

पुलिस अत्याचार के बाद युवक अमित सैनी द्वारा की गई आत्महत्या को उन्होंने हत्या बताते हुए कहा कि अभी तक पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हमने पूर्व के थानागाजी गैंगरेप मामले में पुलिस अधीक्षक को हटा दिया .उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि हम कार्रवाई करते हैं. और भारतीय जनता पार्टी वाले दोषी लोगों को बचाते हैं.उन्होंने कहा कि हम इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे.पत्रकारों में जब उनसे पूछा कि आपकी सरकार में मुक बघीर बालिका के मामले में क्यों करवाई नहीं हुई. तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट में वह मामला एक्सीडेंट का निकला था.

तब विधायक संजय शर्मा ने इसकी सीबीआई जांच कराने की बात कही थी. उन्होंने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अब वह खुद मंत्री है. .और उसे मामले की जांच सीबीआई से कराएं. अगर हमारी सरकार के दौरान कोई भी दोषी रहा. तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए.

रूपारेल नदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हमारी सरकार ने मैंने विधायक कोटे से 20 लाख रुपए खर्च किए थे .स्थानीय सांसद जितेंद्र सिंह ने 5,00,000 लाख अपने कोटे से दिए थे. उसके बाद सरकार द्वारा जयसमंद बांध में जाने वाली हिस्से को पक्का करने के लिए 5 करोड रुपए दिए थे. उन्होंने बताया कि नटनी का वारा में जो पानी जयसमंद में जाता है. उसे रास्ते को दुरुस्त कराया जाना चाहिए .उसमें जो मिट्टी जमा है. उसको हटाई जानी चाहिए. जब तक वह हटेगी नहीं तब तक जय समंद बांध में पानी नहीं आएगा. हमने हमारी सरकार में काफी प्रयास की है.

जो काम अधिकारियों को करने चाहिए वह काम मंत्री कर रहे हैं
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया की कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा जो कार्रवाई कर रहे हैं. सरकार उस पर व्यवधान पैदा कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि सरकार के मंत्री कार्रवाई कर रहे हैं. अधिकारी कुछ भी नहीं कर रहे. राजस्थान में नकली खाद बनाने की कई फैक्ट्रियां पकड़ी गई. सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही और सरकार भी नहीं चाहती कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो . ऐसे खाद जो धरती को फसल को बर्बाद कर रहे हैं.

उनके खिलाफ भी कोई कारवाही नहीं हो रही. भू माफिया संरक्षण के मामले में जब उनसे पूछा गया की सिलीसेढ़ और आसपास जहां होटल बनी हुई है. उन पर कार्रवाई को लेकर आपकी सरकार में नोटिस जारी किए गए थे. उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई .उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर हमारी सरकार में भी नोटिस जारी किए गए. तो कार्रवाई होनी चाहिए थी और हमें इस मामले में बड़े बदलाव की जरूरत है. उन्होंने साफ कहा कि मैं ना तो भू माफिया संरक्षण देता हूं ना उनको का सहयोग करता हूं.

अमेरिकी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने जो कंप्यूटर क्रांति का सपना देखा था उसे पूरा किय. उससे रोजगार मिले. आज अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनी में हिंदुस्तानी राज कर रहे हैं. अमेरिका की आबादी भले ही कम हो, लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत आगे है.भारत की आबादी ज्यादा है. अगर भारत में मानव संसाधन का सही उपयोग किय. जाए .स्किल डेवलपमेंट बढ़ाया जाए तो भारत को सुपर पावर बनने से कोई नहीं रोक सकता. भारत में विदेशी तकनीकी पर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि भारत में सभी तकनीकी विदेशी नहीं है.

पहले कांग्रेस के राज में रिसर्च का काम भारत में होता था. लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने आते ही उसे खत्म किया. उन्हें हार्डवर्ड यूनिवर्सिटी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां अलग-अलग क्षेत्र में रिसर्च किय. जा रहा है. जिसमें भारत के कई राज्यों के वैज्ञानिक वहां काम कर रहे हैं. और उनके ब्रेन के आधार पर अमेरिका अपने आप को सुपर पावर होने का फायदा उठाता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे चीन हो चाहे जापान हो भारत हो या अन्य किसी देश का हो अमेरिका सबके ब्रेन का फायदा उठाता है. वहां उनको बुलाता है और तकनीकी उपलब्ध कराकर सुपर पावर बनने काम करता है.

संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने जिस कोलंबिया यूनिवर्सिटी में रहकर पढ़ाई की .उसका जिक्र करते उन्होंने कहा कि वह मेरे लिए भावुक क्षण था .मैंने उस स्थान को धोक लगाई नमन किया और बाबा भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का नक्शा बदलने की कोशिश की.असमानता बदलने का काम किया. उन्होंने कहा कि मैंने वहां ऐतिहासिक धरोहर अच्छी लाइब्रेरी देखी और वहां कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है.

मैं खुद दलित वर्ग से हूं और उसे भूमि को मैंने नमन किया और मेरे अंदर एक खुशी का एहसास हुआ कि जिस स्थान पर रहकर बाबा साहब ने पढ़ाई की ,इस जिंदगी में उस स्थान को देखने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि अमेरिका में काफी हिंदुस्तान लोग है. और वहां एहसास होता है .यहां भी हिंदुस्तान बसा हुआ है. यहां की एक बेटी है सुमन यादव उन्होंने एक रेस्टोरेंट खोला है. जिसका नाम है इंडिया स्पेयर टाइम के नाम से है और मुझे एहसास हुआ वहां जाकर कि यहां भी एक भारत बसा हुआ है. मैं वहां पर काफी भारतीयों से मिला उनसे मिलने के बाद मुझे अपने अपनों का आभास हुआ.

वोट चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया मोदी सरकार के इशारे पर जिस तरह सीबीआई,ईडी, इनकम टैक्स काम कर रही है .उसी तरीके से अब निर्वाचन विभाग भी उसके ईसारे पर काम कर रहा है. जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले पकड़े .तो उसमें अब निर्वाचन आयोग कह रहा है की शपथ पत्र पेश करो. उन्होंने कहा कि किस चीज का शपथ पत्र ,जब उन्होंने सबूत दे दिया तो अब क्या इलेक्शन ऑफिसर को क्या सबूत चाहिए .यह सीधे-सीधे वोट चोरी का मामला है और इसी वोट चोरी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More