क्या आप जानते हैं राजस्थानी शादी की वो रस्म, जिसमें तोड़ी जाती हैं मंगोड़ी?

Rajasthan Quiz: राजस्थानी शादियों में एक अनोखी रस्म निभाई जाती है, जिसमें महिलाएं मंगोड़ी तोड़ती हैं और शादी के मंगल गीत गाती है.  इस रस्म में 7 या 5 शादीशुदा महिलाएं मंगोड़ी तोड़ती है. 

क्या आप जानते हैं राजस्थानी शादी की वो रस्म, जिसमें तोड़ी जाती हैं मंगोड़ी?
Image Credit: Rajasthan Quiz

Rajasthan Quiz: राजस्थानी शादियों में बहुत सारी रस्में होती हैं, जिसमें एक महत्वपूर्ण परंपरा ब्याह हाथ लेना है, जो शादी से 21 या 7 दिन पहले निभाई जाती है. इस दौरान शादी से पहले 'ब्याह हाथ लेने की रस्म में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए और मंगोड़ी तोड़ती हैं.

शादी से पहले महिलाएं एक साथ इकट्ठा होती हैं और गीत गाती है. इस रस्म के तहत, 7 या 5 शादीशुदा महिलाएं मंगोड़ी तोड़ती है और इसके बाद सभी महिलाएं होने वाली दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए उसके शादीशुदा जीवन को लेकर मंगल कामना करती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये रस्म दर्शाती है कि हमारे घर में आज से शादी का शुभारंभ हो चुका है. इस रस्म के पूरा होने के बाद महिलाओं को शुभ के रूप में गुड़ देकर विदा किया जाता है.

इस रस्म में आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है, जैसे रस्म के दौरान सबसे पहले होने वाली दुल्हन मंगोड़ी तोड़ती है. इसके अलावा आपको हल्दी की गांठ, सिंदूर, दूब, किल आदि चीजें मंगोड़ी तोड़ने से पहले कपड़े पर रखनी होती हैं.

ये तोड़ी हुई मंगोड़ी काफी शुभ मानी जाती है, जो विदाई के समय एक डब्बे में भरकर दुल्हन के साथ उसके ससुराल पहुंचाई जाती है. इस मंगोड़ी की सब्जी दुल्हन के बान बैठने के दौरान भी बनाई जाती है और होने वाली दुल्हन और बिंदायक को सबसे पहले खिलाई जाती है. इस रस्म से घर में शादी की शुरुआत होती है. ये रस्म मारवाड़ी शादी में आपको जरूर देखने को मिलेगी.

मारवाड़ी शादी की एक खास बात ओर की है कि इस शादी में पारंपरिक रूप से चार फेरे लिए जाते हैं. हालांकि ये परंपरा क्षेत्र और समुदाय में अलग-अलग हो सकती है. शादी में 4 फेरे मंडप में लिए जाते हैं और बाकी के 3 फेरे बाहर के लिए जाते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More