जयपुर में SMS अस्पताल में जलभराव पर चिकित्सा शिक्षा सचिव सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Jaipur News: जयपुर के SMS अस्पताल में जलभराव पर चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने सख्त नाराजगी जताई है. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

जयपुर में SMS अस्पताल में जलभराव पर चिकित्सा शिक्षा सचिव सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी, जिसका सबसे बड़ा खामियाजा SMS अस्पताल को भुगतना पड़ा. अस्पताल परिसर के बाहर जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए, चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने आज एक सख्त समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी.

पानी SMS अस्पताल की चारदीवारी तक पहुंचा

Add Zee News as a Preferred Source

बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद JLN मार्ग से बहता पानी SMS अस्पताल की चारदीवारी तक पहुंच गया. अस्पताल के बाहर बांगड़, चरक और धनवंतरी भवनों के पास करीब 2 फीट तक पानी भर गया, जिससे न सिर्फ मरीजों को परेशानी हुई, बल्कि अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए. इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सचिव अम्बरीष कुमार ने स्वयं JDA, नगर निगम और PWD के अधिकारियों के साथ अस्पताल का जायजा लिया. उन्होंने धनवंतरी भवन, इमरजेंसी और मुख्य बिल्डिंग समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इसके बाद हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी, "अगली बार अस्पताल में जलभराव मिला, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी."

जल निकासी व्यवस्था

SMS अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया कि JLN मार्ग का पानी टोंक रोड पर ड्रेनेज चोक होने के कारण अस्पताल की तरफ आ गया था. उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था तत्काल करवाई गई, लेकिन मरीजों और उनके परिजनों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सचिव ने अस्पताल प्रशासन को जल निकासी व्यवस्था को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए.

इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. उम्मीद है कि अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं बाधित न हों.

राजस्थान की ताजा खबरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.