राजस्थान में राज्यसभा सीटों पर घमासान! BJP में किसे मिलेगा टिकट, नामों पर मंथन!

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी में मशक्कत जारी है. हाल ही हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में काबिलियत देखकर प्रत्याशी चुनने की बात उठी, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर काबिल कौन ? या फिर काबिलियत का पैमाना क्या होगा ? 
 

राजस्थान में राज्यसभा सीटों पर घमासान! BJP में किसे मिलेगा टिकट, नामों पर मंथन!
Image Credit: file photo

Rajasthan Politics: राजस्थान से जून में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही है. बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ ही कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है. ऐसे में इस महीने चुनाव आयोग की ओर से राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के संकेत है.
विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है. इसी बीच भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर दो दिन पहले प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक बुलाई गई.

काबिल का उठा मुद्दा, चर्चा से पहले सौंप दिया अधिकार
सूत्रों का कहना है कि कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन के बजाय सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को चयन के लिए नाम अधिकृत करने की जिम्मेदारी सौंप दी. सूत्रों का कहना है कि बैठक निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से शुरू हुई. इसमें केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी तो बैठक शुरू होने के भी 15 मिनट बाद पहुंचे.
इस दौरान बैठक में मौजूद नेताओं से प्रत्याशियों को लेकर सुझाव मांगा गया. कुछ ने चर्चा में चल रहे या उनके पास आए नामों का जिक्र किया. कई बार विधायक मंत्री रहे एक प्रमुख नेता ने कहा कि ओबीसी नेताओं को भेजना चाहिए, जो राजस्थान और अपनी बात प्रजेंट कर सके. प्रत्याशी काबिल होना चाहिए. एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, अब दूसरे लोगों को मौका मिलना चाहिए. इसके बाद किसी प्रकार की सहमति नहीं बनी तो चयन का अधिकार सीएम भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ पर छोड़ दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय को मौका या फिर एक बाहरी!
राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही है इनमें दो बीजेपी की तय मानी जा रही है. इन दो सीटों पर बीजेपी के संभावित दावेदारों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, वर्तमा सांसद राजेंद्र गहलोत के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं.
वहीं, महिला चेहरे के तौर पर अलका सिंह गुर्जर का नाम भी सामने आ रहा है. अभी एक सीट पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा सांसद है. ऐसे में उन्हें दोबारा मौका दिए जाने की भी चर्चा चल रही है. बीजेपी के साथ ही संघ विचार परिवार के स्तर पर नामों को लेकर लगातार मंथन जारी है.

इन नामों को लेकर चर्चा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़
बंगाल चुनाव में भवानीपुर सीट पर रणनीतिक जीत से बीजेपी में कद बढ़ा
बंगाली सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत का क्रेडिट भी दिया, वहीं प्रमुख राजपूत नेताओं में शुमार हैं

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया
हरियाणा में बीजेपी प्रदेश प्रभारी, विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके
बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष रह चुके पूनियां

राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर
बांदीकुई से बीजेपी विधायक रह चुकीं
गुर्जर समुदाय को साधने के लिए नाम की चर्चा, महिला सशक्तिकरण के रूप में नाम बढ़ा सकते हैं.

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सांसद
वर्तमान राज्यसभा सांसद हैं गहलोत, मारवाड़ के माली सैनी समाज से ताल्लुक

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल
पश्चिम बंगाल की जीत के सूत्रधार हैं बंसल
राजस्थान के मूल निवासी है बंसल
बंसल लगातार विभिन्न राज्यों में बीजेपी जीत के सूत्रधार

इनके अलावा -पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी के नाम भी चर्चा में आ रहे हैं.

पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा फैसला
सूत्रों का कहना है कि दो सीटों पर तीन तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा. इसमें चर्चा में आ रहे ज्यादातर नेताओं के नाम आ जाएंगे. इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व इसे पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजेगा, जहां से अंतिम नाम पर मुहर लगेगी. इधर सूत्रों का कहना है कि राजस्थान से राज्यसभा में कौन जाएंगे, इसका फैसला राज्य के नेताओं के बजाय पार्लियामेंट्री बोर्ड के हाथ में ज्यादा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.