Love Jihad: पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे माता-पिता. बेटी ने प्यार के आगे मां-बाप के आंसूओं को अंदेखाकर उनसे मिलने को साफ मना कर दिया.
Trending Photos

Love Jihad: जयपुर में एक महिला आरएएस अधिकारी का अपने पार्टनर मुस्लिम अधिकारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप के मामले ने सनसनी मचा दी है. महिला अधिकारी के बूढ़े माता-पिता अपनी ही बेटी से मिलने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं. एक RAS अधिकारी दंपति की बेटी जो खुद भी हाल ही में चयनित RAS अधिकारी है, अचानक घर छोड़कर चली गई. परेशान माता-पिता ने शिप्रापथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. जब जांच हुई तो माता-पिता सन्न रह रह गए.
रिपोर्ट के बाद मंगलवार बेटी की लोकेशन ट्रेस की गई. माता-पिता शिप्रापथ थाने पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस से बेटी से मिलने की अनुमति मांगी. माता-पिता के आग्रह पर पुलिस ने महिला अधिकारी से आग्रह किया कि वह अपने माता-पिता से एक बार बात कर ले. लेकिन उसने बात करने से साफ मना कर दिया.
शाम को युवती खुद बजाज नगर थाने जा धमकी. जब मां-बाप को इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत वहां पहुंचे. युवती ने पुलिस को अपना बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से मुस्लिम अधिकारी के साथ रह रही है. उससे किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं की गई. महिला ने यह भी कहा कि वह अब अपने माता-पिता के संपर्क में नहीं रहना चाहती.
वहीं माता-पिता ने मुस्लिम अधिकारी पर लव जिहाद का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उसने मेरी बेटी को बहलाकर-फुसलाकर अपने साथ रखा हुआ है. मामले को ‘लव जिहाद' बताते हुए जांच की मांग की है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस एंगल से जांच करने के लिए फिलहाल मना कर किया है. पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है और उसने स्वयं की मर्जी से युवक के साथ रहने का बयान दे दिया है. अभी तक की जांच में कोई दबाव या जबरदस्ती जैसी बात सामने नहीं आई है.
युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है. रिपोर्ट में लिखा है कि उनकी बेटी को मुस्लिम अधिकारी अमन खिलेदार बहला-फुसलाकर अपने साथ रख रहा है. FIR में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से अपने धर्म और संस्कृति से दूर करने की कोशिश की बात कही है.
बजान नगर पुलिस थाने के दर्ज रिपोर्ट में माता-पिता ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को सुबह जब वे सोकर उठे, तो बेटी घर छोड़कर जा चुकी था. जब उन्होंने कॉल किया तो उसका फोन बंद था. दोपहर तक कोई संपर्क न होने पर वे थाने पहुंचे और रिपोर्ट कराई. पिता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक जो RAS अधिकारी है, उनकी बेटी को बहकाकर ले गया है.