राजस्थान रोडवेज की 'आपणी बस' सेवा इस दिन से होगी शुरू, केसरिया रंग में दिखेंगी बसें

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 सितंबर से प्रदेशवासियों को नई सौगात देने जा रहे हैं. राजस्थान रोडवेज की ग्रामीण बस सेवा 28 सितंबर से शुरू होगी. इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके साथ ही रोडवेज की सुपरलग्जरी बसों में अब कैटरिंग सुविधा भी मिलेगी.

राजस्थान रोडवेज की 'आपणी बस' सेवा इस दिन से होगी शुरू, केसरिया रंग में दिखेंगी बसें
Image Credit: Aapni Bus

Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज की बसों को अब नई पहचान मिलने वाली है. अभी तक नीले और सफेद रंग में रंगी नजर आने वाली रोडवेज की बसें अब केसरिया रंग में दिखेंगी. रोडवेज प्रशासन 28 सितंबर से ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है. रोडवेज प्रशासन ने इसे 'आपणी बस-राजस्थान रोडवेज' नाम दिया है.

रोडवेज प्रशासन ने ये बसें निजी बस संचालकों से अनुबंध पर ली हैं. हालांकि ये बसें पूरी तरह से रोडवेज के अधीन रहेंगी. दरअसल न केवल बस निजी बस संचालक की होगी, बल्कि बस के अंदर मौजूद चालक और परिचालक भी निजी बस संचालक कंपनी के होंगे, लेकिन इन बसों का संचालन रोडवेज बस अड्डों के अंदर से किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके पेटे निजी बस संचालक रोडवेज प्रशासन को करीब 5 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान करेगा. बड़ी बात यह है कि इन बसों के अंदर यात्रियों को रोडवेज बसों की तरह ही किराए में रियायत मिलेगी. यानी बुजुर्ग हों या महिला यात्री या फिर दिव्यांग सभी श्रेणियों में यात्रियों को किराए में रियायत मिलेगी. रियायती किराया राशि का रोडवेज प्रशासन निजी कंपनी को रिफंड करेगा. वहीं रोडवेज के उड़नदस्ते इन बसों को मार्ग में रोककर कहीं भी चेक कर सकेंगे.

रोडवेज की ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत

आपणी बस राजस्थान रोडवेज की 28 सितंबर से शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाएंगे. पहले चरण में 25 बसें आपणी बस सेवा के तहत संचालित होंगी. इसके साथ ही रोडवेज को 128 एक्सप्रेस बसें भी मिलेंगी. इन बसों को भी सीएम भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे. इससे पहले 6 सितंबर को 162 बसों को सीएम ने हरी झंडी दिखाई थी.

रोडवेज प्रशासन इस मौके पर रोडवेज की सुपर लग्जरी बसों में कैटरिंग सेवा की शुरुआत भी करने जा रहा है. रोडवेज की सुपरलग्जरी बसों में हवाई जहाज की तरह ही कैटरिंग सेवा मिल सकेगी. पहले चरण में 20 सुपरलग्जरी बसों में यात्रियों को कैटरिंग सुविधा मिलेगी. इसके तहत रास्ते में यात्री अपने मनपसंद खान-पान की चीजें ऑर्डर कर सकेंगे.

वहीं अगले 3 माह में रोडवेज की 40 बसों में, जबकि 6 माह में सभी 50 सुपरलग्जरी बसों में कैटरिंग सुविधा मिल सकेगी. खास बात यह है कि कैटरिंग सेवा शुरू होने से रोडवेज बसों में उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री मिलेगी और बसों को रास्ते में होटलों या ढाबों पर रोकने की जरूरत नहीं रहेगी. इससे यात्रियों के यात्रा समय में करीब आधे घंटे की बचत होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More