Sikar News: राजस्थान रोडवेज में लगाए गए बस सारथियों के हड़ताल पर जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है. सीकर में भी रोडवेज बस सारथियों ने अपनी मांगों को लेकर बस डिपो में प्रदर्शन किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan news: सार्वजनिक परिवहन की रीड की हड्डी माने जाने वाली राजस्थान की रोडवेज के बस सारथियों के हड़ताल पर जाने से यात्रियों की परेशानी तो बड़ी ही है, इसके साथ ही बस डिपो के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश में लगाए गए करीब 1300 बस सारथियों के अपनी मांगों को लेकर 1 जून से हड़ताल पर चले जाने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है. सीकर में भी करीब 29 बस सारथी हड़ताल पर है.
दअरसल, राजस्थान रोडवेज के बस सारथी पिछले दिनों सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को रोडवेज की बसों में कंडक्टर लगाने के बाद से अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.. बस सारथियों की मांग है कि उन्हें विभाग की ओर से जो टारगेट दिया गया है उसे खत्म किया जाए. इसके साथ ही वेतन भी सिविल डिफेंस के कर्मचारियों के बराबर दिया जाए. इन्हीं मांगों को लेकर आज सीकर बस डिपो में रोडवेज के बस सारथियों ने आधार प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
सीकर बस डिपो के बस सारथी सुभाषचंद ने बताया कि हड़ताल का मुख्य कारण रोडवेज मुख्यालय द्वारा बस सारथियों के लिए शुद्ध आय का लक्ष्य 33 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 35 रुपए करना है. नि:शुल्क श्रेणी के यात्रियों की आय को उनके खाते में नहीं जोड़ा जा रहा, जिससे उसका लक्ष्य पूरा करना असंभव हो गया है. इसके साथ ही रोडवेज में सिविल डिफेंस कर्मचारियों को दोगुना वेतन पर बिना आय लक्ष्य के रखा जा रहा है और उनका वेतन भी बस साथियों से काफी अधिक है. बस सारथियों का कहना है कि उन्हें भी सिविल डिफेंस से कर्मियों की तरह बिना टारगेट और उनके बराबर की सैलरी पर रखा जाए.
रोडवेज के बस सारथियों के हड़ताल पर जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है. वहीं बस सारथियों का आरोप है कि रोडवेज में पहले से ही स्टाफ की कमी है, जिससे स्थाई रूट पर चलने वाले परिचालकों को ड्यूटी ऑफ होते ही तुरंत नए रूट पर भेजा जा रहा है. इसके अलावा अवकाश लेने वाले कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया है. इस दौरान दीपेंद्र सिंह शेखावत, श्रीचंद प्रेमी, संदीप योगी, राकेश कुमार, सुभाष चंद, रामनिवास बगड़िया, बालदास, राजेन्द्र बिजारणिया, महावीर राबिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे.
रिपोर्टर- अशोक सिंह शेखावत
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!