&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है. टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइज़ी से अलग होने का फैसला किया है. इस तरह आईपीएल 2026 से पहले ही टीम के साथ उनका दूसरा कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया.
टीम ने जारी किया बयान
राजस्थान टीम की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 6 सितंबर 2024 में मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट पर 52 वर्षीय द्रविड़ को हेड कोच के पद पर नियुक्त किया गया था. जिन्हें अभी टीम मैनेजमेंट की तरफ से स्ट्रक्चरल रिव्यू के बाद एक बड़ी भूमिका ऑफर की गई थी. लेकिन राहुल ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.
बयान में क्या कहा गया?
बयान में कहा गया कि राहुल रॉयल्स की यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनकी लीडरशिप ने खिलाड़ियों की पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया, टीम के भीतर मजबूत मूल्यों की नींव रखी और फ्रेंचाइज़ी की संस्कृति पर अमिट छाप छोड़ी. फ्रेंचाइज़ी के स्ट्रक्चरल रिव्यू के दौरान राहुल को बड़ी ज़िम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा गया, मगर उन्होंने इसे नहीं लिया. राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनियाभर के करोड़ों फैन्स राहुल को उनकी अद्भुत सेवाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं.
2011 से 2015 तक राजस्थान में खेले
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ पहले भी 2011 से 2015 के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए खिलाड़ी और कोच की भूमिका निभा चुके थे. टीम में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राहुल पिछले साल भारत टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जुड़े थे. लेकिन वापसी ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाई. 2025 का सीजन रॉयल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा और टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही. अब देखने वाली बात यह होगी की राजस्थान की टीम हेड कोच के लिए फिर से कुमार संगाकारा को चुनती है या फिर इस बार किसी नए चेहरे पर दांव चलेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!