&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Exam Calendar Update: राजस्थान में फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की परीक्षाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं के गणित को बिगाड़ दिया है. तिथियों के आपसी टकराव के चलते राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को अपनी तीन महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लेना पड़ा है.
क्यों टलीं परीक्षाएं?
शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके कारण बोर्ड परीक्षाएं इस बार सामान्य से पहले आयोजित की जा रही हैं.
बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच होनी तय हुई हैं. बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र और शिक्षक पहले से व्यस्त रहते हैं. ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों की प्रतियोगी परीक्षा के लिए अलग से व्यवस्था करना प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से संभव नहीं है.
)
स्थगित हुई प्रमुख परीक्षाएं
चयन बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार निम्नलिखित परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं. समान पात्रता परीक्षा (CET - स्नातक स्तर), यह परीक्षा 20 से 22 फरवरी के बीच आयोजित होनी थी.प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती, यह परीक्षा 22 फरवरी को प्रस्तावित थी. गौरतलब है कि यह परीक्षा दूसरी बार स्थगित हुई है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है.कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) भर्ती, यह परीक्षा 8 मार्च को होनी थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है.
अभ्यर्थियों का इंतजार और नई उम्मीद
प्रयोगशाला सहायक भर्ती के उम्मीदवारों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है. पहले यह परीक्षा 2 नवंबर को होनी थी, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा के कारण इसे 22 फरवरी के लिए टाला गया था. अब एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा है.
चयन बोर्ड का आश्वासन
बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होते ही इन तीनों भर्तियों के लिए नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी. चयन बोर्ड का प्रयास है कि बोर्ड परीक्षाओं के तुरंत बाद एक नया सुव्यवस्थित कैलेंडर जारी किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया में और अधिक विलंब न हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!