&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Sanskrit Education Department transfer list 2025 : राजस्थान शिक्षा विभाग ने 271 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है. प्रिंसिपल्स और व्याख्याताओं में व्यापक फेरबदल किया गया है. प्रतिबंधित तबादलों के बीच जारी तबादलों की ये जंबो लिस्ट जारी की गयी है. जिससे शिक्षकों में हड़कंप है. कई जिलों के स्कूलों में प्रशासनिक बदलाव हुआ है.
कार्यालय, आयुक्त, संस्कृत शिक्षा राजस्थान, जयपुर के कार्यालय आदेश के मुताबिक राज्य सरकार के पत्र क्रमांक संस्कृत/स्था/प्रि/2025-02583-8107038 दिनांक 22.09.2025 की पालना मेंप्राध्यापक व समकक्ष पद के निम्नांकित अधिकारियों के स्थानान्तरण / पदस्थापन उनके नाम के सम्मुख स्थान पर तत्काल प्रभाव से कर दिये गये हैं.
ये रही लिस्ट
इससे पहले कल रात राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई हस्ताक्षर के बाद 4,527 प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया है. 508 पेज की इस जंबो लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो कई सालों से एक ही स्कूल में जमे थे और जिन स्कूलों को हाल ही में सीनियर सैकेंडरी का दर्जा मिला था उसमें भी अब प्रिंसिपल नियुक्त कर दिए गये हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!