Rajasthan: दिसंबर पर्यटन का पीक सीजन, क्रिसमस डे और नये साल को सेलिब्रेटस करने पहुंच रहे सैलानी

Jaipur News:  राजस्थान में दिसंबर के महीने में पर्यटन उद्योग में रौनक देखी जा रही है. देश के साथ विदेशी लोग भी क्रिसमस डे और नया साल 2026 मनाने के लिए प्रदेश पहुंच रहे हैं. 

Rajasthan: दिसंबर पर्यटन का पीक सीजन, क्रिसमस डे और नये साल को सेलिब्रेटस करने पहुंच रहे सैलानी
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: पर्यटन का पीक सीजन दिसंबर महीने के चलते इन दिनों पर्यटन उद्योग में रौनक देखी जा रही है. रोजाना हजारों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पिंकसिटी जयपुर पहुंच रहे हैं. वहीं, देसी-विदेशी पर्यटक आगामी दिनों के लिए पैकेज ट्यूरिज्म पर आने वाले पर्यटक ज्यादा देखे जाएंगे.

20 दिसंबर से 5 जनवरी तक पर्यटक पैकेज के साथ जयपुर समेत राजस्थान पहुंचेंगे. क्रिसमस डे और नए साल को सेलिब्रेटस करने पर्यटन अपने दोस्तों,परिवार और ग्रुप में राजधानी जयपुर समेत राजस्थान पहुंचेंगे. पर्यटकों के स्वागत में राजस्थान तैयार है और राज्य सरकार की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा और आवागमन सुचारू बनाने के लिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर है.

Add Zee News as a Preferred Source

होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया कि इस साल के अंत तक पर्यटकों की संख्या पिछले साल से अधिक ज्यादा आने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी अच्छी होने से बस सेवा, रेल सेवा अच्छी होने से पर्यटकों का आवागमन बढ़ रहा है.

साल के अंत दिनों में निजी व सरकारी कार्मिकों के अवकाश होने और स्कूलों में शीतकालीन अवकाश आने से देशी पर्यटकों का मूवमेंट राजस्थान में ज्यादा बढ जाता है क्योंकि राजस्थान किले-महल, हवेलिया, झरोखें, झीले, रेगिस्तान और जंगल सफारी समेत लोक कला संस्कृति और राजस्थानी फूड के लिए सबसे ज्यादा आकर्षित बना हुआ है.

ऐसे में देसी-विदेाशी पर्यटक अपने परिवार,दोस्तों और ग्रुप में एंजॉय करने व अवकाश का लुफ्त उठाने के लिए मूवमेंट कर रहे है. इससे राजधानी जयपुर समेत राजस्थान की होटल्स भी फुल नजर आ रही है. वहीं, आगामी दिनों के लिए बजट होटल, 3 स्टार, 3 स्टार, 5 स्टार और 7 स्टार होटल्स में बुकिंग्स फुल देखी जा रही है. राजस्थान में 15 हजार से अधिक और जयपुर में ढाई हजार होटल्स में रूम बुकिंग्स आनलाइन और आफलाइन बुक कराए जा रहे हैं.

फिलहाल अभी भी होटल्स में रूम बुकिंग्स फूल बताएं जा रहे हैं. इसके साथ ही होटल्स में 15 से 20 प्रतिशत किराया बढ़ जाता है. दिसंबर महीना पीक पर्यटन सीजन को देखते हुए होटल फेडरेशन आफ राजस्थान की ओर से जयपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर शहर की ट्रेफिक व्यवस्था बनाने और अन्य राज्यों के पर्यटन वाहनों को परेशान नहीं करने की अपील करेंगे.

1. राजस्थान समेत जयपुर के होटल्स एडवांस बुक.
2. दिसंबर पीक सीजन में होटल्स का 15 से 20 प्रतिशत किराया बढ़ाया.
3. राजस्थान में बजट होटल्स 15 हजार से अधिक,जयपुर में ढाई हजार होटल्स.
4. खाटूश्याम में धार्मिक पर्यटन बढ़ने से होटलों की संख्या 300 हुई.
5. 3 स्टार से लेकर 7 स्टार तक कुल 500 से अधिक होटल्स.
6. पिछले साल प्रदेश में 23 करोड़ पर्यटकों का मूवमेंट रहा तो इस साल 25 करोड पहुंचने की संभावना,
7. जयपुर, उदयपुर, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा पर्यटकों का भ्रमण.

पर्यटन उद्योग से जुडे विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल देशी पर्यटक बढे और विदेशी पर्यटक कम पहुंचे हैं. राजस्थान एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के कम होने का मुख्य कारण विदेशों में मार्केटिंग कम हुई है, जिसके कारण 20 प्रतिशत कम विदेशी पर्यटकों का मूवमेंट रहा हैं. केंद्र सरकार की ओर से विदेशों में मार्केटिंग के जिए जो बजट रखा था जिसे घटाकर 30 प्रतिशत बजट ही कर दिया गया था.

इस साल के अंतिम दिनों में राजस्थान में आस्ट्रेलिया, ब्रिट्रेन, स्वीडन, फ्रेंच, अमेरिका देशों के पर्यटक ग्रुप में आ रहे हैं. वहीं इटली, स्पेनिश पर्यटकों की संख्या कम देखी जा रही तो वहीं जापान, चाईना, कोरिया देशों के पर्यटकों की सुख्या तो बहुत कम प्रदेश में देखी जा रही है.

कुछ विदेशी देशों ने गाइडलाइन जारी कर कहा कि भारत में विजिट सुरक्षित नहीं है,वहीं इंडिगों फ्लाइटस कैंसिल होने से कई देशों के विदेशी पर्यटकों ने इंडिया विजिट कैंसिल कर दिया है. इसके साथ रसिया और यूक्रेन के युद्ध भी मुख्य कारण माना जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More