सर, बदबू आ रही है! जयपुर के मशहूर सोढाणी लड्डू में निकली फंगस, मचा बवाल

Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी रमन हॉस्टल में सोढाणी स्वीट्स के लड्डुओं में फंगस मिलने से हड़कंप मच गया. स्वतंत्रता दिवस पर बांटी जाने वाली मिठाई में गंदगी पाई गई, जिस पर छात्रों ने हंगामा कर दिया.

सर, बदबू आ रही है! जयपुर के मशहूर सोढाणी लड्डू में निकली फंगस, मचा बवाल
Image Credit: fungus was found in Sodhani Sweets laddus

Rajasthan News: जयपुर की प्रसिद्ध मिठाई निर्माता दुकान सोढाणी स्वीट्स एक बड़े विवाद में घिर गई है. राजस्थान यूनिवर्सिटी के रमन छात्रावास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांटे गए लड्डुओं में जबरदस्त फंगस मिलने से छात्रों में हड़कंप मच गया. 14 अगस्त को हॉस्टल में मिठाई पहुंची थी, जिसे 15 अगस्त को छात्रों को बांटने के लिए खोला गया. डिब्बा खुलते ही तेज दुर्गंध और फंगस लगे लड्डू देखकर छात्र अवाक रह गए.

छात्रों ने तत्काल हंगामा शुरू कर वार्डन और हॉस्टल प्रशासन को सूचित किया। वार्डन भी हालात देखकर चौंक गए और इस घटना को हास्यास्पद व गैर जिम्मेदाराना बताते हुए मिठाई को वापस करवाया. वार्डन ने कहा कि सोढाणी स्वीट्स जैसी नामी मिठाई कंपनी से ऐसी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने तत्काल दुकानदार से संपर्क कर खराब लड्डू वापस कराए और नए लड्डुओं से स्थिति संभाली, जिससे हॉस्टल की साख बचाई जा सकी.

Add Zee News as a Preferred Source

छात्रों का आरोप है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। खराब और फंगस लगे लड्डू अगर छात्रों को खिला दिए जाते तो फूड प्वाइजनिंग जैसी गंभीर समस्या हो सकती थी. छात्रों ने पूरे मामले की शिकायत फूड सेफ्टी विभाग में दी है और मांग की है कि इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए.

गौरतलब है कि सोढाणी स्वीट्स जयपुर की प्रतिष्ठित मिठाई दुकान मानी जाती रही है और इसके उत्पादों पर लोग आंख मूंदकर भरोसा करते है. लेकिन इस घटना ने मिठाई की गुणवत्ता और सेल्फ-लाइफ पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

छात्रों का कहना है कि 15 अगस्त जैसे पवित्र मौके पर मिठास बांटने के बजाय फफूंद लगे लड्डू भेजकर सोढाणी स्वीट्स ने न केवल स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है, बल्कि स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है. अब सभी की निगाहें फूड सेफ्टी विभाग पर टिकी हैं कि वह कब तक जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More