&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राज्य विधानसभा में सदन का 3 और 4 सितंबर का कामकाज तय हो गया है. कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में सदन के दो दिन के काम काज पर चर्चा हुई. अब 3 सितंबर को एक बार फिर कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक होगी.
विधानसभा में सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक में खासतौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, कांग्रेस सचेतक तथा अन्य मंत्री मौजूद रहे. बैठक में सदन के आगे के कामकाज को लेकर चर्चा हुई. दो सितंबर को तेजा दशमी के अवकाश के कारण सदन नहीं चलेगा.
इसके बाद दो दिन के कामकाज पर चर्चा हुई. बैठक में शामिल विपक्षी नेताओं ने भी सहमति जताई. अब बुधवार तीन सितम्बर को सदन में कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी. साथ ही 3 सितंबर को एक बार फिर कार्य सलाहकार समिति की बैठक प्रस्तावित की गई है. उसमें सदन में आगे कामकाज पर चर्चा कर तय किया जाएगा.
सदन को शांतिपूर्ण चलाने पर चर्चा
कांग्रेसी सदस्यों ने आज सदन में हंगामा मचाया. इस मामले पर भी बीएसी की बैठक में चर्चा हुई. BAC की बैठक के दौरान ही विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष देवनानी से पूर्व सदन में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से की गई टिप्पणी को कार्यवाही विवरण से निकालने की मांग की. हालांक अध्यक्ष देवनानी ने इस मसले पर सोच समझकर ही निर्णय लेने की बात कही.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!