हथियारों से लैस युवकों ने मचाया उत्पात, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

Viral Video: जयपुर जिले में शाहपुरा के बिदारा गांव में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है. धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक से मारपीट कर स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी.

हथियारों से लैस युवकों ने मचाया उत्पात, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
Image Credit: Viral Video

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के जयपुर जिले में शाहपुरा के बिदारा गांव में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है. धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक से मारपीट कर स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद बदमाशों ने हवाई फायर कर ट्रैक्टर ट्रॉली से निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ दिया.

बदमाशों की यह करतूत यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया है. इस संबंध में बिदारा निवासी चंद्रशेखर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है. दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 2 रातों से कुछ बदमाश उनकी रेकी कर रहे हैं और नुकसान पहुंचाने के लिए घर के चक्कर काट रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

बीती रात उसका भाई रोहित दुकान बंद कर स्कूटी से घर आ रहा था. रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट की. बदमाशों ने स्कूटी को तोड़ दिया तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली से मकान के पास बने निर्माणाधीन ढांचे को गिरा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जयपुर के खो नागोरिया थाना इलाके में हुई फायरिंग वारदात में रोजाना अलग-अलग खुलासे हो रहे हैं. मामले में पुलिस ने चार बदमाश अंकित, अर्जुन, अभिषेक और रोहिताश को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से रोजाना पूछताछ के बाद अवैध हथियार बरामद हो रहे हैं.

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर तीन अवैध देसी कट्टे बरामद किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि एसीपी आदित्य पनिया के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

वहीं थानाधिकारी ओमप्रकाश महत्व के नेतृत्व में विशेष टीम की यह कार्रवाई रही. फिलहाल बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. आने वाले दिनों में और भी खुलासे बदमाशों से हो सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Pradeep Soni

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author