राजस्थान में फिर से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

राजस्थान में फिर से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, मई के पहले हफ्ते में आंधी, तूफान और बारिश की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं.

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजन और हल्की बारिश हुई. वहीं, श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली. इस दौरान टोंक और नागौर में सबसे ज्यादा 1.0 मिमी बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 18.9 डिग्री रहा. रविवार को जोधपुर में 41.3 डिग्री, बीकानेर में 43.2 डिग्री, अजमेर में 39.8 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.8 डिग्री, अलवर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 39.5 डिग्री, बाड़मेर में 43.9 डिग्री, जैसलमेर में 43.5 डिग्री, चूरू में 41.3 डिग्री और श्री गंगानगर में 43.5 डिग्री, माउंट आबू में 31.4 डिग्री और सीकर में 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

29-30 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3-4 दिन तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने वाला है. इसके चलते जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ने और अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री रह सकता है.

जोधपुर में आज से ही लू चल सकती है. साथ ही 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और रातें गर्म रहने के आसा हैं. वहीं, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल को राज्य के जोधपुर संभाग में लू दर्ज की गई और बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से +4.0 ज्यादा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news