Rajasthan Weather Update: "मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 अप्रैल तक बना रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है. लेकिन 14 अप्रैल से गर्मी का असर फिर से बढ़ने की उम्मीद है!
Trending Photos

Rajasthan Weather Update: जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है. शुक्रवार दोपहर से ही मौसम ने करवट ले ली और कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने के साथ-साथ रात होते-होते उदयपुर, जयपुर समेत अलग अलग इलाकों में ओले भी गिरे.
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 अप्रैल तक बना रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है. हालांकि, 14 अप्रैल से गर्मी का असर फिर से बढ़ने की उम्मीद है, जिससे हीटवेव की शुरुआत हो सकती है. इसे देखते हुए, विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गर्मी के इस दौर में पानी की कमी और लू के प्रभाव से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी.
दोपहर बाद जयपुर-उदयपुर, बीकानेर समेत 11 जिलों में भी झोंकेदार हवाएं चलने लगीं और तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश से पहले लोग गर्मी से परेशान थे, लेकिन आंधी और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई. मौसम विभाग (IMD) की ताजा जानकारी के मुताबिक आज यानी की 12 अप्रैल को प्रदेशभर में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव आया है. मौसम विभाग ने 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर शामिल हैं. इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें. तेज आंधी और आकाशीय बिजली के कारण जान-माल की हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है.
राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम बदल गया. जयपुर सहित नागौर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर चने के आकार के ओले भी गिरे. हनुमानगढ़, गंगानगर और बीकानेर में आंधी और बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया. मौसम विभाग ने पहले ही 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम बदलने से लोग हैरान रह गए.