)
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का तांडव देखने को मिल रहा है. बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कई शहरों में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. धोरों की धरा में सर्दी परवान पर हैं. कड़ाके की ठंड ने लोगों की रूह कंपा दी है. आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सर्दी से बचने के लिए लोग अलग-अलग जतन कर रहे हैं.
राजस्थान के 15 जिलों में भीषण सर्दी पड़ रही है. वहीं आने वाले 2-3 दिन भीषण सर्दी की संभवना है. फतेहपुर में पारा माइनस 1 डिग्री, 8 शहर 5 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया. वहीं चूरू 1.8, सीकर 1.5, संगरिया 2.5, पिलानी में 2.8, माउंट आबू में 3.0, करौली में 3.3 और सिरोही में 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. तीन दिन बाद शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई गई है.
कड़ाके की सर्दी कहर बरपा रही है. बीती रात पारा 4 डिग्री तक दर्ज किया गया. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिख रहा है. शीतलहर भी मानो नश्तर चुभो रही है, तेज धूप भी बेअसर दिख रही है. गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेकर लोगों सर्दी से बच रहे हैं. स्कूली बच्चों की भी मुसीबत बढ़ गई है.
वहीं राजसमंद में सर्दी का सितम जारी है. शीतलहर चल रही. यहां न्यूनतम तापमान 5डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में तापमान में भारी गिरावट का दौर रहेगा जारी. जबकि झुंझुनू जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. पिलानी में 2.6 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. कड़ाके की सर्दी से आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है.