Rajasthan Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश के बाद राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट जारी, पारा 45 पार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदल गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 14 अप्रैल से प्रदेश में तेज हीट वेव्स चलने वाली हैं. आज से मौसम शुष्क रह सकता है. 

Rajasthan Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश के बाद राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट जारी, पारा 45 पार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदल गया है. ऐसे में हीट वेव अलर्ट जारी हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 14 अप्रैल से प्रदेश में तेज हीट वेव्स चलने वाली हैं. साथ ही अधिकतम पारा भी बढ़ सकता है.

पिछले 2 दिनों से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और बारिश का दौर चला, जिससे तापमान में गिरावट आई लेकिन आज से मौसम शुष्क रह सकता है और पारा भी तेजी से बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल से राज्य में तेज हीट वेव्स चलेंगी. इसके बाद 15 अप्रैल से इसका दायरा और बढ़ेगा. जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अधिकतम पारा अभी 42 डिग्री के आसपास है और आने वाले 3 दिन में इसमें 3 से 5 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग ने लू और भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. साथ ही अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है.

पश्चिमी इलाकों में पारा 46 डिग्री को पार होने के आसार हैं. हालांकि अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को छू चुका है. राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी ने 20-25 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि 17-18 अप्रैल को राज्य में फिर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके असर से राज्य के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश होने का आसार हैं.

इस विक्षोभ का ज्यादातर असर पूर्वी राजस्थान में नजर आएगा. जैसलमेर, अलवर, झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर और बीकानेर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. साथ ही बारिश भी होने का आसार हैं.

ये भी पढ़ें-

Trending news