Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर बदलेगा मौसम का हाल, इन जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में लगातार भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में हीटवेव से थोड़ी राहत मिल सकती है. राज्य के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. 

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर बदलेगा मौसम का हाल,  इन जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भयंकर गर्मी पड़ रही है. राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. इससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं लेकिन फिलहाल लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है.

प्रदेश के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा. वहीं, कुछ जगहों पर उससे ऊपर दर्ज किया गया. वहीं, जयपुर में दिन और रात दोनों समय गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है.

वहीं, कोटा, पाली, जैसलमेर, फलोदी और बारां जैसी जगहों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई, सीकर और दौसा जैसे शहरों में धूप की तीव्रता में भी हल्की नजर आई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक हीटवेव से थोड़ी राहत मिल सकती है. अधिकतर जगहों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ. वहीं, कुछ शहरों में पारा 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. बाड़मेर में 41.6 डिग्री, पिलानी में 41.2 डिग्री और कोटा में 41.1 डिग्री तापमान रहा.

राजधानी जयपुर में बढ़ती गर्मी के चलते कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा 8वीं तक के निजी और सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा. वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य परीक्षाओं का संचालन पूर्ववत रहेगा.

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है. अधिकतम तापमान में आगामी 2-3 दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने के आसार हैं. न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज होगा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी तेज हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news