Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आसमान से बरसना शुरू हुई आग, अंगारों की तरह धधक रहा बाड़मेर, 42 डीग्री तापमान ने छुड़ाए पसीने...

Rajasthan Weather Update: "राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है! पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। लेकिन आगामी दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है!

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आसमान से बरसना शुरू हुई आग, अंगारों की तरह धधक रहा बाड़मेर, 42 डीग्री तापमान ने छुड़ाए पसीने...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह और देर शाम बाद ठंडक बढ़ रही है, और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है. हालांकि, आगामी दिनों में भी राज्य के कई इलाकों में फिर से गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मौसम में और भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई. खानपुर झालावाड़ में सर्वाधिक वर्षा 2.0 मिलीमीटर दर्ज की गई. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और अलवर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अजमेर में 36.9 डिग्री, अलवर में 39.0 डिग्री, जयपुर में 36.2 डिग्री, सीकर में 37.0 डिग्री, कोटा में 39.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.9 डिग्री, बाड़मेर में 42.4 डिग्री, जैसलमेर में 41.1 डिग्री, जोधपुर में 39.6 डिग्री, बीकानेर में 39.5 डिग्री, चूरू में 38.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

अजमेर में 21.2 डिग्री, अलवर में 12.5 डिग्री, जयपुर में 24.0 डिग्री, सीकर में 20.5 डिग्री, कोटा में 22.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 20.3 डिग्री, बाड़मेर में 21.7 डिग्री, जैसलमेर में 21.8 डिग्री, जोधपुर में 21.2 डिग्री, बीकानेर में 23.4 डिग्री, चूरू में 18.1 डिग्री और श्री गंगानगर में 17.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम का असर आज खत्म होना शुरू हो जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इसके बाद, 5 अप्रैल से राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी. विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, राजस्थान के अन्य जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का स्तर भी बढ़ेगा.

Trending news