Rajasthan Weather Update: बस थोड़ी देर में पलटी मारने वाला है मौसम, 25 जिलों में भारी के साथ मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़ें अपने शहर का वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं. इस बीच, प्रदेश के कई बांधों में पानी की भरपूर आवक होने से 30 से अधिक बांधों के गेट खोलने पड़े हैं.

Rajasthan Weather Update: बस थोड़ी देर में पलटी मारने वाला है मौसम, 25 जिलों में भारी के साथ मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़ें अपने शहर का वेदर अपडेट
Image Credit: Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बीते 48 घंटों से जारी भारी बारिश का दौर आगामी 4 से 5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. मानसून की ट्रॉफ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.


मध्य और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश के कारण बांधों और नदियों में अचानक पानी की आवक बढ़ गई है, जिससे अब तक 9 लोगों की जान चली गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र ने जयपुर, दौसा और टोंक में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान में बीते 48 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश के बांधों में पानी की जबरदस्त आवक हुई है, जिसके चलते 30 से अधिक बांधों के गेट खोलने पड़े हैं. जवाहर सागर बांध से 5 गेट खोलकर 1,38,750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.


जल संसाधन विभाग के अनुसार, भारी बारिश के चलते बांधों में 254 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है. प्रदेश में छोटे और मध्यम आकार के बांधों की स्थिति देखें तो 44 बांध पूरी तरह भर चुके हैं और 408 बांध आंशिक रूप से भर गए हैं.

बीसलपुर बांध, जो राजधानी जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझाता है, में पानी की जबरदस्त आवक हो रही है. शुक्रवार सुबह की स्थिति के अनुसार, बांध का जल स्तर 313.51 मीटर पर पहुंच गया है. एक जून से अब तक बांध में 89 सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई है, जो बांध के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author