Trending Photos

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते से कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही 11 दिसंबर से कई शहरों में शीतलहर भी चलेगी. जानिए IMD के मुताबिक आज यानी 9 दिसंबर से आने वाले तीन दिनों (9 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर) तक मौसम का हाल.
मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है. गुलाबी शहर में सर्द हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. अब तक इस सीजन की सबसे सर्द रात का तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा. दिन और रात में लगातार ठंड बढ़ रही है. धूजणी विभाग के अनुसार 15 दिसंबर के बाद हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है. कोहरा पड़ने से विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा. जिससे रेल, हवाई और सड़क यात्रा पर असर पड़ेगा.
मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. माउंट आबू और सीकर में 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. चूरू में 5.6 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, संगरिया में 5.7 डिग्री, सिरोही में 7.1 डिग्री तापमान रहा. वहीं सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
IMD के मुताबिक रविवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसका असर उत्तर भारत के सभी प्रदेशों में देखने को मिलेगा. ऐसे में यहां से चलने वाली सर्द हवाएं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में ठंड बढ़ाएंगी. वहीं 11-12 दिसंबर को राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर पूर्वी जिलों में भी ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ सकती है.