Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने लू और कुछ स्थानों पर भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Trending Photos

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. कुछ दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब लोगों को फिर से गर्मी कहर झेलना पड़ेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार-पांच दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है. इस दौरान तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के पास के इलाकों में आज यानी 15 से 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रिकॉर्ड होने के आसार हैं. इस दौरान कई इलाकों में लू और कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है.
वहीं, पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर जिलों की कुछ जगहों में भी आज यानी 15 से 18 अप्रैल तक कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकता है. कुछ स्थानों पर भीषण लू चल सकती है.
राज्य में अब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से 5.0 डिग्री ज्यादा रहा.
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जयपुर में 37.1 डिग्री, बाड़मेर में 40.6 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, कोटा में 40.7 डिग्री, अजमेर में 39.2 डिग्री, अलवर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडग़ढ़ में 40.2 डिग्री, जैसलमेर में 42.6 डिग्री, बीकानेर में 40.6 डिग्री, चूरू में 39.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 39.3 डिग्री और जोधपुर में 41.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ.