Trending Photos

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव जारी है, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के मौसम में फिर बदलाव होगा. इसके प्रभाव से जयपुर सहित पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान के कुछ जिलों- बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर और कोटा में मौसम बदलाव के संकेत हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पाकिस्तान की ओर से आगे बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण होगा, जिससे बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा, हालांकि कुछ इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
मौसम विभाग की मानें, तो 18 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा और ठंड का असर फिर महसूस होगा. 18-20 फरवरी के दौरान जयपुर और बीकानेर के इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हवा में नमी कम रहने के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!