Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी, बादल गरजने के साथ तूफानी बारिश, 11 जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 11 जिलों में घगर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी, बादल गरजने के साथ तूफानी बारिश, 11 जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार 19 फरवरी को राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान के इन 11 जिलों में कुछ ही देर में बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर और करौली जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बता दें कि राजस्थान का मौसम मंगलवार से बदला. प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे में शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को दोपहर बाद फलौदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं व अलवर जिलों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है और शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम में बदलाव होने से एक बार फिर सर्दी वापस लौट सकती है. ऐसे में बदलते मौसम के साथ लोगों को परेशानी हो रही है. 

मौसम विभाग ने ऐसे समय के लिए अलर्ट जारी किया है कि आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें. साथ ही कहा है कि पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें. मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें. मौसम विभाग ने जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बीते दिन जयपुर में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Trending news