Rajasthan Winter Analysis: मावठ की कमी ने फीकी की राजस्थान की ठंड, जानिए क्या कहते हैं 10 साल के आंकड़े

Rajasthan Mausam Update: राजस्थान में बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है. शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी. मौसम विभाग ने सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मावठ की कमी को भी नकारा नहीं जा सकता है. इसके चलते सर्दी पर असर पड़ा है.
 

Rajasthan Winter Analysis: मावठ की कमी ने फीकी की राजस्थान की ठंड, जानिए क्या कहते हैं 10 साल के आंकड़े
Image Credit: Rajasthan Mausam Update

Rajasthan Mausam Update: प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में शुक्रवार को तापमान जमाव बिंदु (0 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया. वहीं, सरहदी जिलों बाड़मेर और बीकानेर में भी सर्दी का असर बढ़ा है. खासतौर पर बाड़मेर में इस सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो ठंड की तीव्रता को दर्शाता है.

शेखावाटी क्षेत्र में गलनभरी सर्दी का दौर लगातार जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे के साथ-साथ प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं भी चलती रहीं, जिससे सुबह और शाम के समय सर्दी और ज्यादा बढ़ गई.

Add Zee News as a Preferred Source

काफी हिस्सों में सुबह और शाम की सर्दी और बढ़ सकती

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया. वहीं, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 जनवरी से राजस्थान में सर्द हवाएं और तेज चल सकती हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट होने की संभावना है. इसके असर से प्रदेश के काफी हिस्सों में सुबह और शाम की सर्दी और बढ़ सकती है.

राजस्थान में सर्दी का असर उम्मीद के मुताबिक नहीं

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल राजस्थान में सर्दी का असर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. इसका मुख्य कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में कम बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है. आमतौर पर पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी होने पर उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चलती हैं, जिससे राजस्थान में शीतलहर तेज होती है. लेकिन इस बार अब तक ऐसी परिस्थितियां नहीं बन पाईं.

पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम

इसके अलावा, इस सर्दी के सीजन में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी अपेक्षाकृत कमजोर रहा है. इसी वजह से न तो तेज ठंड पड़ी और न ही अच्छी ‘मावठ’ (शीतकालीन बारिश) देखने को मिली. यही कारण है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सर्दी का प्रभाव कम महसूस किया जा रहा है.

बीते 10 साल के आंकड़े क्या कहते हैं

पिछले 10 वर्षों (2016 से 2025) के आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर में जनवरी महीने में सबसे अधिक सर्दी 2023 और 2017 में पड़ी थी. इन वर्षों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 3.6 डिग्री और 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. वहीं, मावठ के लिहाज से 2022 सबसे अधिक बारिश वाला साल रहा, जब जनवरी महीने में 48.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में तेज सर्दी और सर्द हवाओं का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और कोहरे के दौरान यात्रा में सावधानी रखने की सलाह दी गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More