राजस्थानी बन्ना ने डांस में बन्नी को दी तगड़ी टक्कर, देखने वाले बोले- दिल जीत लिया

Rajasthani Viral Video: राजस्थानी कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'थारी शरारत सब जाणूँ मैं, चोधरी' गाने पर बेहतरीन डांस कर रहे हैं. दोनों की जुगलबंदी देखकर रिश्तेदार ही नहीं, परिवार वाले भी काफी हैरा हैं. इनका यह वीडियो मिलियंस में व्यूज बटोर रहा है.

राजस्थानी बन्ना ने डांस में बन्नी को दी तगड़ी टक्कर, देखने वाले बोले- दिल जीत लिया
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajasthani Viral Video: राजस्थान के किसी घर में कोई फंक्शन हो और 'हो, लुक-छिप ना जाओ जी, म्हाने दीद कराओ जी, अरे, क्यों तरसावे हो? म्हाने शकल दिखावो जी, थारी शरारत सब जाणूँ मैं, चोधरी, म्हारे से लेवो ना पंगा जी, मैं कहन लगे...गाना न बजे, ऐसा शायद ही हो सकता है. अमित त्रिवेदी और मामे खान का यह गाना पूरे राजस्थान की शान बन चुका है.

शादी-ब्याह हो या फिर कोई और शुभ काम, यह गाना जरूर बजता है. वहीं, कपल्स की फीलिंग्स को बयां करता यह गाना लोगों की जुबान पर रट चुका है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि तमाम राजस्थानी कपल्स इसपर वीडियो बनाकर जमकर व्यूज बटोर रहे हैं. इस बात की बानगी आप आज के वायरल वीडियो में देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो में आप देखेंगे कि कहीं किसी के घर मे कोई फंक्शन चल रहा है. तमाम रिश्तेदार मौजूद हैं. ज्यादातर रिश्तेदार राजस्थानी स्टाइल में कपड़े हैं. वहां पर जो लड़का खड़ा है, सबका ध्यान उसकी तरफ होता है क्योंकि उसने सिर पर पगड़ी भी पहनी होती है. एक बार को लगेगा कि दूल्हा ही है. तभी अचानक हरे रंग की राजपूती पोशाक में एक सुंदर लड़की की एंट्री होती है और वह आते ही माहौल बदल देती है.

आते ही लड़की 'थारी शरारत सब जाणूँ मैं, चोधरी' गाने पर बेहतरीन डांस शुरू करती है. लड़की इतने प्यारे अंदाज में डांस शुरू करती है कि वहां मौजूद रिश्तेदार तालियां बजाने लगते हैं और हूटिंग करने लगते हैं. दिल तो आपका तब खुश हो जाएगा, जब उसका पार्टनर डांस शुरू करता है. उसका पहला स्टेप ही लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इसके बाद इस कपल की जुगलबंदी देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आई जा रही है.

वीडियो को यूट्यूब के शॉर्ट्स में rosieunoia अकाउंट से शेयर किया है. इसे 4 मिलियन के ज्यादा लोग देख चुके हैं और 192 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.