Rajasthani Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में राजस्थानी लिबास में एक सुंदर सी लड़की सजी हुई है. उसने राजस्थानी पोशाक पहन रखी है. बैकग्राउंड में जैसे ही थप्पड़ मारूंगी गाना बजना शुरू होता है, लड़की बड़े ही प्यारे अंदाज में इस गाने के स्टेप्स करती नजर आती है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान का जिक्र होते ही लोगों को न केवल यहां का शौर्यशाली और साहसिक इतिहास लोगों की आंखों के सामने घूमने लगता है बल्कि यहां की संस्कृति, विरासत और मन मोहने वाली खूबसूरत जगहों के भी लोग दीवाने रहते हैं. राजस्थान में हर साल लाखों-करोड़ों लोग घूमने पहुंचते हैं. राजस्थानी न केवल आज भी अपनी संस्कृति को संजोये हुए हैं बल्कि अपने हुनर का डंका चारों तरफ बजा रहे हैं.
एक समय था, जब राजस्थान की महिलाएं बाहर की दुनिया के बारे में बहुत अधिक नहीं जानती थी. ज्यादातर उन्हें घर की चारदीवारी या फिर पर्दे में रखा जाता था पर अब समय चुका है. राजस्थान की महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अपने टैलेंट का लोह मनवा रही हैं. इन सबमें सबसे खास बात यह है कि आज भी यहां की महिलाएं अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं. इसकी बानगी आप आज के वायरल वीडियो में देख सकते हैं.
आपको 'पुष्पा 2' के गाना 'थप्पड़ मारूंगी' तो याद ही होगा. जब से यह गाना आया है, तब से इसका क्रेज बना हुआ है. कई लड़कियां इसे अक्सर ही गुनगुनाती नजर आ जाती हैं. रिलीज के साथ ही इन गाने ने ताबड़तोड़ व्यूज बटोरे थे. ऐसे में भला राजस्थानी बींदणी कैसे पीछे रहने वाली थी. 'थप्पड़ मारूंगी' गाने के तमाम वर्जन के बाद आज आप इसका 'राजस्थानी स्टाइल' देखेंगे तो दीवाने हो जाएंगे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थानी लिबास में एक सुंदर सी लड़की सजी हुई है. उसने राजस्थानी पोशाक पहन रखी है. वीडियो में आप देखेंगे कि बैकग्राउंड में जैसे है यह गाना बजना शुरू होता है, लड़की बड़े ही प्यारे अंदाज में इस गाने के स्टेप्स करती नजर आती है. चेहरे पर मुस्कान और श्रीलीला के जैसा इस बींदणी का क्यूट अंदाज आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूट्यूब के शॉर्ट्स पर Nidhi Gehlot नाम के अकांउट से शेयर किया गया है. वीडियो को 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और तमाम लोग कमेट कर रहे हैं.