Rajasthan News: राजस्थानी इन बहरीन द्वारा आयोजित दिवाली मिलन 2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के बहरीन में राजदूत महामहिम विनोद के जैकब ने भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दी.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थानी इन बहरीन द्वारा आयोजित दिवाली मिलन 2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के बहरीन में राजदूत महामहिम विनोद के जैकब ने भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजन भारत और बहरीन के बीच मित्रता और समझ को और गहरा बनाते हैं. इस मौके पर ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया गया, जो हर भारतीय के गर्व और एकता का प्रतीक है.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विशेष वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया. जिसमें उन्होंने विश्वभर के राजस्थानी समाज को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. RIB जैसे आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि भारत और बहरीन के संबंधों को एक नई ऊंचाई देते हैं. राजस्थानी समाज ने दुनिया में भारत की संस्कृति, सद्भाव और परंपरा का परचम लहराया है.
संस्था के अध्यक्ष रमेश पाटीदार ने बताया कि इस संस्था में 50 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण है और यह महिला ही बहरीन में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन करती है. राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के अध्यक्ष अमराराम जांगीड़ और सऊदी चैप्टर के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई, जो राजस्थानियों के वैश्विक नेटवर्क और योगदान को दर्शाती है.
कार्यक्रम का समापन हुआ पारंपरिक लोक प्रस्तुतियों और राजस्थानी व्यंजनों के साथ जो संस्कृति, रंग और मेल-जोल की भावना का प्रतीक बना. बहरीन की इस धरती से उठी दीपावली की यह रोशनी सिर्फ एक पर्व की चमक नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जहां भी भारतीय हैं, वहां भारत है.
राजस्थानियों ने व्यापार से लेकर आईटी और समाज सेवा तक हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है और यही भारत की पहचान असली है. यह आयोजन राजस्थानियों के एकता और गौरव का प्रतीक है. हम जहां भी रहें, दिल हमेशा भारत और राजस्थान के लिए धड़कता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!