Rajasthan : अशोक गहलोत के वसुंधरा राजे को नसीहत देने के बाद अब राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए हैं और राम जल सेतु लिंक परियोजना को लेकर बड़ी बात कही.
Trending Photos

Vasundhara Raje : अशोक गहलोत के बयान पर राजेन्द्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी आप एक बार फिर. पीकेसी ईआरसीपी (राम जल सेतु लिंक परियोजना) के नाम पर, विगत सरकार की अपनी गलती छिपाने का प्रयास कर रहे हैं.
राजेन्द्र राठौड़ ने लिखा कि ये सच्चाई है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने. पूरे 5 साल इस योजना को सिर्फ लटकाने-अटकाने और भटकाने का काम किया. आपने वोट लेने के लिए लोक लुभावने वादे किए. पर धरातल पर कुछ नहीं उतारा.
वहीं हमारी भाजपा सरकार ने इस परियोजना को गंभीरता से लिया और मध्य प्रदेश के साथ MOU साइन कर इसे अमल में लाया है. राजेन्द्र राठौड़ ने लिखा कि इस परियोजना के तहत राजस्थान के 17 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा. जिससे 3.25 करोड़ लोगों को पेयजल मिलेगा और 4.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकेगी.
अब जब यह योजना धरातल पर आकार ले रही है. तब आपको बौखलाहट हो रही है. राठौड़ बोले कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के बयान के सहारे. अपनी खीझ निकालने से आपकी नाकामी नहीं छुपेगी.
भाजपा काम में विश्वास रखती है, झूठे वादों में नहीं. राठौड़ ने लिखा कि - मैं दावे के साथ कह सकता हूं. कि इस भाजपा सरकार के शासन में ही राम जल सेतु लिंक परियोजना धरती पर उतरेगी.
दरअसल अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे को बड़ा दिल दिखाते हुए समूचे राजस्थान के विकास की बात करनी चाहिए. अब अगल 11 साल तक कुछ होगा या नहीं.
ये भी स्पष्ट नहीं है. उन्होनें राज से प्रदेश की भलाई पर ध्यान देने की अपील की है.अशोक गहलोत ने कहां की राजनीतिक ईमानदारी है तो वसुंधरा राजे को ईआरसीपी के बारे में प्रेस कॉफ्रेंस कर इस बारे में बताना चाहिए.