फलोदी में युवकों के साथ मारपीट, राजपूत समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Jodhpur News: फलोदी के बाप थाना क्षेत्र के भड़ला गांव में 6 सितंबर की रात्रि में दो युवकों के साथ मारपीट मामले में बड़ी संख्या में राजपूत समाज लोगों ने फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

फलोदी में युवकों के साथ मारपीट, राजपूत समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में फलोदी के बाप थाना क्षेत्र के भड़ला गांव में 6 सितंबर की रात्रि में दो युवकों के साथ मारपीट मामले में राजपूत समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में आकर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया.

बड़ी संख्या में राजपूत समाज लोगों ने फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि बाप पुलिस ने प्रार्थी पक्ष के दबाव में आकर गलत मामला दर्ज कर एक तरफा कार्रवाई की. दोनों ही पक्ष अवाय गांव के रहने वाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों दलित युवकों का भड़ला क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई जमीन खेत नहीं है. गेनाराम मेघवाल, मदनलाल भील व एक अन्य व्यक्ति 6 सितंबर की देर रात 2 बजे बंदूक लेकर डकैती के उद्देश्य से सौर ऊर्जा कंपनी में आए थे, जहां पर सजगता होने से वहां से भाग गए थे. उन युवकों ने कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों पर गोलियां चलाई.

उसके बाद पीछा कर उनको पकड़ा था, जिसमें से एक व्यक्ति बंदूक लेकर भाग गया. बाप थाने में कार्यरत कांस्टेबल समंदर सिंह और वहां के एसएचओ को बिना कारण लाइन हाजिर किया जा रहा है. खुद को पीड़ित बताने वाले व्यक्तियों द्वारा अपशब्द कहने पर यह घटना घटित हुई थी. ऐसे में पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो