CM भजनलाल शर्मा का IAS अफसरों संग हाईप्रोफाइल संवाद, प्रवासी दिवस से पहले तैयारियों में मचा हलचल!

Rajasthan News: प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले CM भजनलाल शर्मा 4 दिसंबर को अन्य राज्यों में पदस्थापित राजस्थान मूल के IAS अधिकारियों से VC के जरिए संवाद करेंगे. विकास पर सुझाव लिए जाएंगे. सरकार तैयारी तेज कर चुकी है. समारोह में करीब 4500 प्रवासी राजस्थानी शामिल होंगे.

CM भजनलाल शर्मा का IAS अफसरों संग हाईप्रोफाइल संवाद, प्रवासी दिवस से पहले तैयारियों में मचा हलचल!
Image Credit: pravasi diwas rajasthan

Rajasthan Pravasi Diwas: राजस्थान के विकास और समृद्धि की यात्रा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 दिसंबर को IAS अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. 10 दिसंबर को जयपुर के JECC में प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह से पहले राजस्थान मूल के अन्य राज्यों कैडर में पदस्थापित IAS अधिकारियों के साथ VC के माध्यम से प्रदेश के विकास पर संवाद कर सुझाव लिए जाएंगे.

प्रवासी राजस्थानी दिवस को लेकर राज्य सरकार के विभिन्न विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं. प्रवासी दिवस को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रवासी राजस्थानी दिवस के क्रम में राजस्थान मूल के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अन्य राज्यों में कैडर पदस्थापित हैं. उन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ राजस्थान सरकार संवाद करना चाहती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 दिसंबर को अन्य राज्यों के कैडर पदस्थापित IAS अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी रखी गई, ताकि उनके अनुभव, सुझाव प्रवासी राजस्थानियों को देश प्रगति में और राज्य के सामाजिक, आर्थिक विकास में सार्थक रूप से जोड़ पाए. उनके सुझाव लिए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

कैडर — नाम — पद

महाराष्ट्र — राजेश कुमार — मुख्य सचिव
केरल — मनोज जोशी — सचिव नई दिल्ली
महाराष्ट्र — इकबाल सिंह चाचल — अतिरिक्त मुख्य सचिव
तमिलनाडु — शिवदास मीणा — चेयरमैन
वेस्ट बंगाल — विवेक कुमार — अतिरिक्त मुख्य सचिव
वेस्ट बंगाल — विवेक भारद्वाज — सचिव नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश — राम प्रकाश सिसोदिया — विशेष मुख्य सचिव
गुजरात — अंजू शर्मा — अतिरिक्त मुख्य सचिव
जम्मू कश्मीर — शलीन काबरा — अतिरिक्त मुख्य सचिव
महाराष्ट्र — ओम प्रकाश गुप्ता — अतिरिक्त मुख्य सचिव
बिहार — संदीप पोंडरिक — सचिव नई दिल्ली
केरल — डॉ. देवेंद्र कुमार धोदावत — अति. मुख्य सचिव
यूपी — बाबूलाल मीणा — प्रमुख सचिव
यूपी — प्रशांत गोयल — वित्त आयुक्त दिल्ली
यूपी — खिल्लीराम मीणा — मुख्य सचिव मिजोरम
असम, मेघालय — कैलाश चंद्र सामरिया — अति. मुख्य सचिव
महाराष्ट्र — लोकेश चंद्रा — चेयरमैन एवं एमडी
ओडिसा — अशोक कालूराम मीणा — सचिव नई दिल्ली
तमिलनाडु — सुनिल पालीवाल — चेयरमैन चेन्नई पोर्ट
यूपी — वीना कुमारी मीणा — अति. मुख्य सचिव
असम, मेघालय — संजय लोहिया — अति. मुख्य सचिव
झारखंड — मस्तराम मीणा — प्रमुख सचिव
ओडिसा — वीर विक्रम यादव — अति. मुख्य सचिव
यूपी — सुभाष चंद्र शर्मा — प्रमुख सचिव
गुजरात — रमेश चंद्र मीणा — प्रमुख सचिव
ओडिसा — डॉ. प्रमोद कुमार मेहरड़ा — अति. सचिव
पंजाब — वीरेंद्र कुमार मीणा — प्रमुख सचिव
तमिलनाडु — डॉ. हरसहाय मीणा — प्रमुख सचिव एवं आयुक्त
वेस्ट बंगाल — ओंकार सिंह मीणा — प्रमुख सचिव
आंध्र प्रदेश — मुकेश कुमार मीणा — प्रमुख सचिव
गुजरात — धनंजय द्विवेदी — प्रमुख सचिव
मध्यप्रदेश — मुकेश चंद्र गुप्ता — प्रमुख सचिव
महाराष्ट्र — सौरभ विजय — प्रमुख सचिव वित्त
पंजाब — सुमेर सिंह गुर्जर — प्रमुख सचिव
यूपी — अनिल कुमार — प्रमुख सचिव
वेस्ट बंगाल — नीलम मीणा — प्रमुख सचिव

इस आयोजन में प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित करने के लिए हैदराबाद, सूरत और कोलकाता में पिछले दिनों प्रवासी राजस्थानी मीट का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन कार्यक्रमों में मौजूद रहे. इन आयोजनों में प्रवासी राजस्थानियों का काफी उत्साह देखने को मिला. प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और विभिन्न स्तरों से उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है. लगभग 4500 प्रवासी राजस्थानी इस आयोजन में शामिल होंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More