&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Raksha bandhan 2025: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज दक्षिण-पश्चिमी कमांड मुख्यालय में रक्षा बंधन का त्यौहार सैनिकों के साथ मनाया. इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी गई.
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि हमारी सेवा के लिए जो बलिदान और समर्पण हमारे जवान करते हैं, वह सर्वोपरि है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अनेक अवसरों पर हमारे सैनिकों के बीच त्यौहार मनाते हैं और उनसे ही मैंने यह प्रेरणा ली है. उन्होंने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर बताया कि देश के लिए इस अभियान में हमारी सेना ने जो साहसिक कार्य किया. वह अविस्मरणीय है. हर समय हमारी सेना दुश्मन के सामने मजबूती से खड़ी रहती है.
उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी. केंद्र सरकार ने सेना को निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता दी, जो एक महत्वपूर्ण फैसला था. इसी कारण आज हमारा देश सुरक्षित है और हम सभी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
रक्षाबंधन का पर्व सियासत के दिग्गजों के बीच भी मनाया गया. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी हर बार की तरह भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया के आवास पर पहुंची. पूनिया ने सपरिवार दीया कुमारी का स्वागत किया, तो उधर दीया कुमारी पूनिया की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी.
वहीं सतीश पूनिया ने संकल्प दिया कि इस पर्व पर बहन भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है और उनके सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करती है, तो वहीं भाईयों की ओर से भी बहनों की सुरक्षा व सहयोग का सकंल्प लेते हैं.
पूनिया ने कहा कि रक्षा बंधन का संदेश केवल भाई-बहन के रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकार की प्ररेणा भी देता है. सतीश पूनिया ने परिवार के साथ दीया कुमारी के साथ एक फोटो भी खिंचवाई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!