&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar Crime News: अलवर के बगड़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जब दबंगों ने पीड़िता के चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद पीड़िता के चाचा को गंभीर हालत में पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता का आरोप है कि दबंग लगातार उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. यह मामला जनवरी 2025 में तब सामने आया था, जब पीड़िता ने गांव के ही इस्लाम, उन्नस, रईस सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला बगड़ थाने में दर्ज कराया था.
मामले की जांच वर्तमान में लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल कर रहे हैं. हालांकि, घायल पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी दुष्कर्म के आरोपियों का सहयोग कर रही है. इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव को बढ़ा दिया है, और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल पाएगा. यह मामला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर रहा है.
बलात्कार के मामले में समझौता नहीं करने को लेकर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर जान लेवा हमला कर दिया. जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अलवर के राजीव गांधी सामने चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नांगल टप्पा गांव के पाली मोड़ के समीप पीड़िता के चाचा पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-फरसी से हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे पुलिस सुरक्षा में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. पीड़ित ने बताया कि जनवरी में गांव के ही इस्लाम, उन्नस, रईस सहित अन्य के खिलाफ थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह मामला जनवरी 2025 में दर्ज हुआ था. जिसकी जांच लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपअधीक्षक कर रहे हैं. समझौता के लिए के बाद दबाव बनाया और मारने की धमकी देते हैं.
मंगलवार की शाम को भी उन्होंने बगड़ तिराया के पास मेरे साथ रोककर मारपीट की. फरसी से हमला किया. जिससे उसके शरीर में और पैर में चोट के निशान हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी .पुलिस 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची. घायल पीड़ित का आरोप है कि पुलिस भी उन बलात्कारी का सहयोग कर रही है. बलात्कार के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. अब आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे और मना करने पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!