RAS-2013 पेपर लीक मास्टरमाइंड अमृतलाल मीणा की संदिग्ध मौत, 100 लोगों को बनवा दिया था गजटेड अफसर

RAS-2013 Paper Leak: RAS-2013 पेपर लीक मास्टरमाइंड अमृतलाल मीणा की संदिग्ध मौत!  वाराणसी से जयपुर ले जाते समय आगरा के पास निधन. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, नादौती थाने में केस दर्ज.  अमृतलाल ने 5 साल में 100 लोगों को बनवाया था गजटेड अफसर.

RAS-2013 पेपर लीक मास्टरमाइंड अमृतलाल मीणा की संदिग्ध मौत, 100 लोगों को बनवा दिया था गजटेड अफसर
Image Credit: RAS-2013 Paper LeakSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

RAS-2013 Paper Leak: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2013 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड अमृतलाल मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अमृतलाल 21 से 23 अगस्त तक वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. 24 अगस्त को परिजन उन्हें वाराणसी के अस्पताल से रेफर करवाकर वेंटिलेटर पर जयपुर ला रहे थे, लेकिन आगरा के पास उनकी मृत्यु हो गई.

हिंडौन सिटी जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने नादौती थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया और आरोप लगाया कि अमृतलाल को विषाक्त पदार्थ देकर मार डाला गया. बताया जाता है कि अमृतलाल ने पिछले पांच वर्षों में 100 लोगों को गजटेड अफसर बनवाया था.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2013 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड, करौली के कैमला-नादौती निवासी अमृतलाल मीणा (56) की रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अमृतलाल 21 से 23 अगस्त तक वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. 23 अगस्त को परिजनों ने उन्हें छुट्टी दिलाकर जयपुर लाने के लिए निकाला, लेकिन आगरा के पास रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई.

परिजन उन्हें हिंडौन सिटी जिला अस्पताल ले गए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा गया. नादौती थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए नादौती थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने 0 नंबर की एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए केस वाराणसी के सिगरा थाने को स्थानांतरित कर दिया.परिजनों को शनिवार को आर.के. सिंह बिहारी ने फोन कर अमृतलाल के भर्ती होने की सूचना दी थी.

यह व्यक्ति भी पेपर लीक गिरोह से जुड़ा रहा है, लेकिन उसका फोन बंद मिला. RAS-2013 की मेरिट लिस्ट में टॉप-50 में 32 अभ्यर्थी अमृतलाल के क्षेत्र के थे, जिनमें 20 उसके रिश्तेदार थे. आरपीएससी ने इस संदिग्ध मेरिट लिस्ट को लेकर एसओजी को पत्र भेजा था. जांच में अमृतलाल, उसकी पत्नी, संजीव मीणा, हंसराज मीणा और सुनील कुमार की संलिप्तता सामने आई.

अमृतलाल करौली गवर्नमेंट कॉलेज में व्याख्याता था और 2009 से 2014 के बीच उसने पेपर लीक के जरिए 100 से अधिक लोगों को गजटेड अफसर बनवाया. उसने RAS-2013 में एक अभ्यर्थी को प्री और मेंस पास कराने के लिए 30 लाख रुपये का सौदा किया था, जिसमें पांच रिश्तेदारों को मुफ्त में पेपर दिए.

एसओजी ने 2014 में इस गिरोह का पर्दाफाश कर अमृतलाल समेत कई को गिरफ्तार किया था. द्वितीय श्रेणी शिक्षक और स्कूल ऑफ एजुकेशन फेकल्टी भर्ती में भी अनियमितताओं के मामले सामने आए थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More