RAS भर्ती 2024 के एडमिट कार्ड जारी, किरोड़ी मीणा के घर के बाहर बैठे हैं अभ्यर्थी

Jaipur News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.  अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग करते हुए किरोड़ी मीणा के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. 

RAS भर्ती 2024 के एडमिट कार्ड जारी, किरोड़ी मीणा के घर के बाहर बैठे हैं अभ्यर्थी
Image Credit:

Jaipur News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. वहीं,
अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग करते हुए बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों द्वारा राजस्थान यूनिवर्सिटी में धरना और अनशन कर रहे हैं, जिसमें 12 से अधिक अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो चुकी है.

वहीं, दूसरी ओर किरोड़ी मीणा के आवास के बाहर अभ्यर्थी बैठे हैं. खास बातचीत में बोले किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं अभ्यर्थियों की ओर मुख्यमंत्री का संवाद करवाऊंगा. मेरे यहां धरना देना उचित नहीं है.
मैं इनके खाने-पीने की व्यवस्था करवा रहा हूं. मेरी संवेदना अभ्यर्थियों के साथ है. अभ्यर्थियों की जल्द उचित सुनवाई होगी.

दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित RAS भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून को हाने वाली है, जिसमें केवल 2 दिन बचे हैं. वहीं, अब तक बीती RAS भर्ती 2023 की प्रक्रिया जारी है. प्री और मेन्स के बाद अब आरएएस भर्ती 2023 के इंटरव्यू चल हो रहे हैं. तीन चरण के बाद अब चौथे चरण के इंटरव्यू हो रहा है.

RAS भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा में बहुत सारे ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जो 2023 RAS भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसको लेकर ये पूरा विवाद हो रहा है. बीते एक हफ्ते से अधिक समय वक्त अभ्यर्थियों द्वारा राजस्थान यूनिवर्सिटी में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं.

RAS भर्ती 2024 की डेट आगे बढ़ाने को लेकर उपमुख्यमंत्री, विधायक और मंत्री भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेटर लिखा था. 12 जून को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे थे, उनका अनशन तुड़वाकर समस्या के समाधान का वादा किया था.

वहीं, आज 17 और 18 जून को होने वाली मुख्य भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. इसके चलते कहा जा रहा है कि आज यानी 14 जून शाम तक भर्ती परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ सकती है.

Reporter-Sanjay Prakash

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.