Rajasthan Board Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

Rajasthan RBSE Result 2025 Live Updates: "राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है! परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं.

Rajasthan Board Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट
Live Blog

Rajasthan RBSE 10th, 12th Result 2025 Live Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करने वाला है. छात्र अपने परिणाम के लिए उत्सुक हैं और ताजा अपडेट के लिए ZEE RAJASTHAN के लाइव ब्लॉग से जुड़ सकते हैं.

18:45:52
RBSE Board Result 2025 Live Updates

इस साल राजस्थान में बोर्ड परीक्षा में लगभग 11 लाख छात्रों ने भाग लिया था. इन 11 लाख में राज्यभर के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के विद्यार्थी शामिल हैं.

16:01:36
RBSE Board Result 2025 Live Updates

उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 20 मई 2025 को जारी होने की संभावना है. इस साल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की थीं. हालांकि अभी आधिकारिक रूप में तारीखों को लेकर ऐलान नहीं किया गया है.

12:29:21
RBSE Board Result 2025 Live Updates

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। छात्र और अभिभावक बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, परिणाम की सटीक तारीख और समय की पुष्टि बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किए जाने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन से होगी।

12:28:21
RBSE Board Result 2025 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब कुछ ही दिनों में अपने परिणाम चेक कर सकेंगे. रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या सीधे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी.

Trending news