REET Mains Admit Card 2026: 12 जनवरी को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
REET Mains Admit Card 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जारी करने को तैयार है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, REET मेन्स परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, केंद्र और जरूरी निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि एग्जाम में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना जरूरी है.
उम्मीदवार REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जारी होने के बाद, अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकेगा. REET Mains 2026 के एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 यानी आज जारी किए जाएंगे.
बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी हाल में परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं होगी. उम्मीदवारों को एग्जान सेंटर पर फोटो आईडी के साथ एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है. एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना मना है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करते वक्त सभी चीजें सही ढंग से डालें.
रीट में मेन्स एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें. इसके लिए आवश्यक जानकारी एप्लीकेशन नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth / DOB) डालें.
राजस्थान सरकार के मुताबिक, इस साल रीट मुख्य परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा प्राथमिक (लेवल-1) और उच्च प्राथमिक (लेवल-2) शिक्षक के रिक्त पदों के लिए है. एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय, केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम लिखा होगा. परीक्षा दो पारी में पूरी होगी-पहली सुबह 9:00 बजे और दूसरी दोपहर 3:00 बजे.
रीट में मेन्स एडमिट कार्ड इस तरह करें डाउनलोड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
फिर रीट में मेन्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाले
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!