चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की रणनीति, राजस्थान की 17 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

Rajasthan News: चुनाव आयोग के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें राजस्थान की 17 राजनीतिक पार्टियों को डी-लिस्ट कर दिया है.

चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की रणनीति, राजस्थान की 17 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: चुनाव आयोग के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें राजस्थान की 17 राजनीतिक पार्टियों को डी-लिस्ट कर दिया है. यह कार्रवाई साल 2019 से अभी तक कोई चुनाव न लड़ने और पिछले तीन सालों का ऑडिट रिकॉर्ड नहीं सौंपने के बदले की गई है.

यानी अब प्रदेश की 17 राजनीतिक पार्टियां भविष्य में चुनाव नहीं लड़ सकेंगी. निर्वाचन प्रणाली को साफ-सुथरा बनाने की व्यापक रणनीति के तहत भारत निर्वाचन आयोग ने इन राजनीतिक पार्टियों को पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों को सूची से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

चुनाव आयोग ने राजस्थान की 17 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. आयोग ने लगातार छह साल से चुनाव नहीं लड़ने वाली 17 गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों का डी-लिस्ट कर दिया. इनमें जमींदारा पार्टी जैसी प्रभावशाली पार्टी भी शामिल है, जिसने 2013 विधानसभा चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की थी.

अब ये दल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और न ही उन्हें राजनीतिक दलों को मिलने वाली टैक्स छूट, चुनाव चिह्न या अन्य सुविधाएं मिलेंगी. दिलचस्प बात यह है कि रद्द हुई 17 पार्टियों में से 6 का मुख्यालय जयपुर में है. यह कार्रवाई आयोग की उस सख्त रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत 2019 से निष्क्रिय दलों को सूची से हटाने का काम शुरू किया गया था.

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के द्वारा देश के सभी राज्यों की 808 राजनीतिक दलों को दो महीने के अंदर ही डी-लिस्ट किया जा चुका है. पहले फेज में 9 अगस्त 2025 को 334 दलों को लिस्ट से हटाया गया. अब दूसरे फेज में 474 दलों को डिलिस्ट किया गया है. इसी के साथ आयोग ने पिछले तीन साल से चुनाव खर्च और सालाना अकाउंट्स का ब्यौरा जमा नहीं कराने वाले दलों पर भी नजर टेढ़ी कर ली है.

देशभर में ऐसे 359 दल चिन्हित किए गए हैं. इनमें राजस्थान की 7 पार्टियां भी शामिल हैं. इन दलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन्हें भी लिस्ट से हटाया जा सकता है.

इन दलों पर गिरी गाज

रद्द हुई पार्टियों में अखंड समाज पार्टी-अलवर, अवामी आवाज पार्टी-जालौर, भारत नव निर्माण पार्टी, अंबाबाड़ी-जयपुर, भारतीय युवा शक्ति-पाली, भारतीय जनतांत्रिक पार्टी, सांगानेर-जयपुर, भारतीय प्रजाजन पार्टी-अलवर, ग्रीन पार्टी ऑफ इंडिया, गोविंदपुरी सोडाला-जयपुर, नेशनल बैकवर्ड मूल दलित माइनोरिटी क्रांति दल-बीकानेर, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी-श्रीगंगानगर, नया भारत पार्टी, सुमेरपुर-पाली, पंच पार्टी, रायसना-करौली, राजस्थान जनसत्ता, सादुलपुर-चुरू, राजस्थान अतुल्य युवा पार्टी, मुरलीपुरा-जयपुर, राजस्थान मार्क्सवादी दलित लहर-भरतपुर, राष्ट्रीय साफ नीति पार्टी, बस्सी-जयपुर, सर्वशक्ति दल, मुरलीपुरा-जयपुर, शाइनिंग इंडिया पार्टी, देशनोक पार्टी को रद्द किया गया है.

बहरहाल निर्वाचन आयोग ने क्लीनिंग ड्राइव कदम को भारत की चुनाव प्रणाली को साफ-सुथरा और विश्वसनीय बनाने की अपनी व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया है. यह कार्रवाई न केवल पंजीकृत दलों की जवाबदेही सुनिश्चित करती है, बल्कि देश में स्वच्छ और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया को भी बढ़ावा देती है. आयोग की यह सख्ती चुनावी मैदान को साफ-सुथरा करेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More