Rising Rajasthan: पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025 की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. 11-12 दिसंबर 2025 को जयपुर में प्रस्तावित इस कॉन्क्लेव में सत्र, राउंड टेबल चर्चाएं और बिजनेस एक्सपो जैसे कार्यक्रम होंगे. साथ ही 10 दिसंबर को 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' का आयोजन भी प्रस्तावित है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rising Rajasthan: 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' की सफलता के बाद, दो दिवसीय 'पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025' की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कॉन्क्लेव के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई. प्रस्तावित 11 और 12 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में सत्र, राउंड टेबल चर्चाओं और बिजनेस एक्सपो जैसे प्रमुख कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा, 10 दिसंबर को प्रस्तावित 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने कहा, राइजिंग राजस्थान—2024 के समापन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की थी कि एक साल बाद राइजिंग राजस्थान के दौरान एमओयू निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने,उनके सामाजिक—आर्थिक प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए पार्टनरशिप कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है.
राज्य में किए गए निवेशों के ठोस कार्यान्वयन और विभिन्न सरकारी विभागों की आर्थिक विकास में कार्य करेगा,,,, साथ ही, उद्योग विभाग द्वारा बुनियादी ढांचा, आईटी, खनन, डीप-टेक, कौशल,बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), जीसीसी (वैश्विक क्षमता केंद्र), स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे विविध क्षेत्रों में निवेश योग्य परियोजनाओं की एक श्रृंखला भी प्रस्तुत की जाएगी,,,,, इन परियोजनाओं में निजी क्षेत्र के साथ सह-निर्माण और साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी. इस बैठक में उद्योग और वाणिज्य आयुक्त रोहित गुप्ता, निवेश संवर्धन ब्यूरो (BIP), राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!