Rajasthan Politics: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. आपको बता दें कि आरएलडी की इस कार्यकारिणी का गठन प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ध्यान में रखते हुआ है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. कार्यकारिणी का गठन 11 जुलाई को बिड़ला सभागार में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है. वहीं कार्यकारिणी की सूची में 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव सहित 20 सचिव की नियुक्ति की गई है.
जल्दी होगा विस्तार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि यह एक संक्षिप्त कार्यकारिणी है. जल्द ही इसका विस्तार कर जिलाध्यक्षों व विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा की जाएगी. राजस्थान का क्षेत्रफल बड़ा है और इसमें 41 जिले हैं, इसलिए पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम है.
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
अवाना ने कहा कि 11 जुलाई को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इस नई कार्यकारिणी को ज़मीनी कार्यकर्ताओं के सामने पेश किया जाएगा. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे. यह सम्मेलन न केवल RLD की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन होगा, बल्कि राज्य की राजनीति में नई करवट का संकेत भी देगा.
प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के नाम की सूची
उपाध्यक्ष (5)
1. रामप्रसाद चौधरी
2. देवी सिंह राजपूत
3. भागीरथ मान
4. पी.एल. भूकर
5. हरवीर सामरा
महासचिव (14)
महासचिव की सूची में काशीराम मेघवाल, अशोक बंजारा, बच्छराज गुर्जर, राजपाल चौधरी, संतोष सिरोही, दयाल राम लुकिया, महेन्द्र सिंह डूडी, सांवरमल मूड, बृजमोहन गुर्जर, दशरथ चौधरी, शीशराम कटेवा, चंदाराम आर्य, राकेश थाकन और जगवीर सिंह शामिल हैं.
प्रदेश सचिव
वहीं अगर प्रदेश सचिव की बात करें तो योगेश शर्मा, निबोरी लाल यादव, गोविन्द हाकला, एड. जितेन्द्र गुर्जर, वीरभान जाटव, नरेश जाटव, राजेश गुर्जर, मुकेश मीणा, सुजीत कुमार अग्रवाल, सूरज सिंह राव, श्रीराम डूडी, मन्नालाल सैनी, जितेन्द्र चौधरी, प्रीति जाटव, एडवोकेट सुनीता शर्मा, निरंजन चौधरी, सुरेश पाल शामिल किए गए हैं।
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!