SMS मेडिकल कॉलेज बना देश का अग्रणी सरकारी अस्पताल, जल्द शुरू होगी रोबोटिक किडनी सर्जरी

Jaipur News: जयपुर जिले में स्थित सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज का यूरोलॉजी विभाग चिकित्सा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है.

SMS मेडिकल कॉलेज बना देश का अग्रणी सरकारी अस्पताल, जल्द शुरू होगी रोबोटिक किडनी सर्जरी
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज का यूरोलॉजी विभाग चिकित्सा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है. यहां जल्द ही रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी.

यह उपलब्धि SMS को देश के उन चुनिंदा मेडिकल संस्थानों में शामिल कर देगी, जहां यह अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध है. यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया कि एसएमएस में पिछले 20–25 वर्षों से नियमित रूप से किडनी ट्रांसप्लांट हो रहे हैं, जबकि वर्ष 2015 से कैडेवर ट्रांसप्लांट की भी शुरुआत हो चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

अब रोबोटिक तकनीक से किडनी प्रत्यारोपण की तैयारी अंतिम चरण में है. डॉ. शिवम के अनुसार, यह ट्रांसप्लांट बिना पारंपरिक चीरे के किया जाएगा, जिससे सर्जरी लगभग दर्द रहित होगी. रोबोटिक आर्म्स, हाई-डेफिनिशन कैमरा और 3-डी विजन की सहायता से यह प्रक्रिया अत्यधिक सटीकता के साथ की जाती है.

पारंपरिक ट्रांसप्लांट की तुलना में इसमें केवल छोटे चीरे लगते हैं, जिससे खून कम बहता है. संक्रमण का खतरा घटता है और मरीज तेजी से स्वस्थ होता है. इस तकनीक के मरीजों के लिए कई फायदे हैं.

ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर चलने की स्थिति, कम अस्पताल प्रवास, कॉस्मेटिक रूप से बेहतर परिणाम और जल्दी सामान्य जीवन में लौटना. डॉ. शिवम ने बताया कि अभी तक यह सुविधा देश के कुछ बड़े निजी अस्पतालों तक ही सीमित थी. ऐसे में सरकारी संस्थान में इसकी शुरुआत एक क्रांतिकारी पहल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More