SMS अस्पताल में 'रोबोट' ने रचा इतिहास! 225 जटिल सर्जरी फ्री में पूरी

Rajasthan News: सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने उत्तर भारत का पहला सरकारी अस्पताल बनकर रिकॉर्ड संख्या में जटिल रोबोटिक सर्जरी की. अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ टीम ने असंभव मानी जाने वाली सर्जरी संभव की.

SMS अस्पताल में 'रोबोट' ने रचा इतिहास! 225 जटिल सर्जरी फ्री में पूरी
Image Credit: Jaipur News

Rajasthan News: सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के अधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में इतिहास रचा है. प्रदेश का अब रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में उत्तर भारत का पहला सरकारी अस्पताल बन चुका है, जिसने रिकॉर्ड संख्या में जटिल रोबोटिक सर्जरी को अंजाम दिया है. अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक और कुशल चिकित्सकों की टीम ने कई ऐसी जटिल सर्जरी को अंजाम दिया है जो पहले बेहद जोखिमपूर्ण मानी जाती थीं.

SMS मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिवम प्रियदर्शी का कहना है कि अब तक 225 से अधिक रोबोटिक सर्जरी यहां की जा चुकी हैं. इनमें यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी,गैस्ट्रो सर्जरी जैसी जटिल सर्जरी शामिल हैं. खास बात यह है कि आमतौर पर रोबोटिक सर्जरी निजी अस्पतालों में काफी महंगी होती है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में राजस्थान के निवासियों के लिए यह निशुल्क है.

Add Zee News as a Preferred Source

बचाए गए मरीजों के अंग
डॉ शिवम का कहना है कि पारंपरिक ऑपरेशन में कई बार किसी अंग को निकालना मजबूरी बन जाता था, लेकिन रोबोट अंगों को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से इस सर्जरी को अंजाम देता है. करीब तीन साल पहले यह रोबोट अस्पताल में लाए गए थे, जिसके बाद सर्जरी का इतिहास बदल दिया है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Jaipur News: सांसद मंजू शर्मा हुई खिलाड़ियों से रूबरू
एसएमएस स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय T20 प्रतियोगिता में आज जयपुर सांसद मंजू शर्मा पहुंची. सांसद मंजू शर्मा ने खिलाड़ियों से मुलाकात की व उनका परिचय लेते हुए उन्हें खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी किया. प्रतियोगिता को लेकर RCA एडहॉक कमेटी के संयोजक दीनदयाल कुमावत ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला T20 चैलेंजर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में आज खिलाड़ियों से रूबरू होने के लिए संसद मंजू शर्मा पहुंची व खिलाड़ियों से रूबरू हुई एसएमएस स्टेडियम में आज महिला T20 चैलेंजर व महिला मल्टी डेज को मिलाकर कुल 5 मैच आयोजित किए गए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More