Rajasthan News : राजस्थान के DGP यूआर साहू को RPSC का चेयरमैन बनाया गया है. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आदेश जारी कर दिए हैं. अब साहू की जगह प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति होगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News : यूआर साहू ओडिशा से हैं और 1988 बैच के आईपीएस हैं. 11 फरवरी 2024 को राजस्थान के डीजीपी बनाये गये थे. यूआर साहू की छवि एक ईमानदार पुलिस अफसर की रही है. राजस्थान के DGP यूआर साहू को RPSC का चेयरमैन बनाया गया है. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आदेश जारी कर दिए हैं. अब साहू की जगह प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति होगी.
10 महीने बाद हुई नियुक्ति
RPSC अध्यक्ष पद को खाली हुए 10 महीने बीत चुके थे. संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल 1 अगस्त 2024 को खत्म हो गया था. जिसके बाद कैलाशचंद मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था. अब फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकी है. 61 साल के साहू अब एक साल तक अध्यक्ष रहेंगे.
RPSC का साख बहाली बड़ी चुनौती
यूआर साहू के सामने आरपीएससी अध्यक्ष के तौर पर सबसे बड़ी चुनौती होगी बोर्ड की साख को बहाल करना. पेपर लीक, रिश्वत, पक्षपात जैसे आरोपों से आरपीएससी की साख पर बट्टा लगा है. जिसे दूर करना होगा. ताकि संस्था की प्रति लोगों में भरोसा फिर से कायम हो सके.
तीसरी बार IPS अफसर को फुल टाइम चेयरमैन बनाया गया
RPSC के पास अब आरएसएस और कई बड़े पदों की भर्ती परीक्षाओं जिम्मा है और पिछले लंबे समय से हर परीक्षा के पेपर से लेकर इंटरव्यू तक पर सवाल उठे हैं. हाईकोर्ट में कई याचिकाएं लगी हैं. ऐसे में ये कार्यकाल साहू के लिए बहुत चुनौतियों से भरा रहेगा.
इधर यूआर साहू की आरपीएससी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद अब राजस्थान पुलिस का मुखिया कौन होगा इस पर मंथन जारी है. राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा जा चुका है.
अब केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भेजे जाएंगे, इन्ही तीन नामों में से एक राजस्थान पुलिस का नया मुखिया बनेगा. संजय अग्रवाल, राजीव शर्मा, अनिल पालीवाल, आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का नाम भेजे जाने की चर्चा है.
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी उत्कल रंजन साहू को बधाई दी है. एक्स पर पोस्ट कर डोटासरा ने लिखा कि आरपीएससी चैयरमेन बनने पर शुभकामनाएं, वरिष्ठ IPS अफसर उत्कल रंजन साहू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मेरा विश्वास है कि साहू की ईमानदार छवि, निष्पक्ष कार्यशैली एवं पुलिस सेवा का दीर्घकालिक अनुभव निश्चित तौर पर आयोग की गिरती साख पारदर्शिता को पुन: स्थापित करने में कारगर सिद्ध होगा. डोटासरा ने लिखा कि राज्य की प्रशासनिक पीढ़ी और लोकसेवकों को चुनने वाली संस्था RPSC में साहू का सशक्त नेतृत्व युवाओं के साथ न्याय करेगा.
)
इधर आईपीएस डॉ.रवि प्रकाश मेहरडा को अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है. डीजी एसीबी हैं रवि प्रकाश मेहरडा जिन्हे
पुलिस डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. इसी महीने मेहरडा का रिटायरमेंट होना है
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!