RAS Exam Admit Card: RAS मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी, लोक सेवा आयोग कुछ देर मे अपलोड करेगा Admit Card

RAS Exam Admit Card: RAS मुख्य परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी! अभ्यर्थी अपनी SSO ID से डाउनलोड कर सकेंगे। 17-18 जून को होगी मुख्य परीक्षा, 1056 पदों के लिए होगा चयन। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखें!
 

RAS Exam Admit Card: RAS मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी, लोक सेवा आयोग कुछ देर मे अपलोड करेगा Admit Card

RAS Exam Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर द्वारा RAS मुख्य परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र आज जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा कुछ देर में प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। यह मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित की जाएगी, जिसमें 1056 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के लिए सभी आवश्यक विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है, लेकिन आयोग ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 और 18 जून को परीक्षा आयोजित करने का फैसला बरकरार रखा है। शुक्रवार देर शाम तक आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था। आयोग ने शनिवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही है, जो आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिससे परीक्षा के निर्धारित समय पर आयोजित होने के संकेत मिलते हैं.

RAS मुख्य परीक्षा 2024 के लिए कुल 21,539 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं, जिनके लिए 2 दिनों में 4 पेपर आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक, राजस्थान विश्वविद्यालय और सिविल लाइंस इलाके में सैकड़ों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मात्र एक सप्ताह पहले परीक्षा की तारीख घोषित होने से उनकी तैयारी पर असर पड़ा है। सोशल मीडिया पर भी #PostponeRASMains ट्रेंड चलाकर अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को प्रमुखता दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वर्तमान में, राजस्थान लोक सेवा आयोग परीक्षा को टालने के मूड में नहीं दिख रहा है। शुक्रवार रात 6 बजे तक आयोग की ओर से कोई संशोधित नोटिस जारी नहीं किया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आयोग अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभ्यर्थियों की मांग के बावजूद कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई जाए, आयोग अपने रुख पर अडिग दिख रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आयोग अंतिम समय में अपना निर्णय बदलेगा या अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर ही परीक्षा देनी होगी.'

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!



ये भी पढ़ें-

Trending news