&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan RSOS 10th, 12th Results 2025: जयपुर स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम कल, 19 जून 2025 को जारी किए जाएंगे. यह जानकारी शिक्षा विभाग ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर साझा की है. विभाग ने बताया कि कल सुबह 11:30 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन परिणामों की घोषणा करेंगे.
इन वेबसाइट पर जाकर देखें रिजल्ट
जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in या rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 1,03,004 छात्रों ने आरएसओएस की परीक्षाएं दी थीं. इनमें से 53,501 छात्र 10वीं और 49,503 छात्र 12वीं कक्षा से थे. परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, लेकिन पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों जैसे कि जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर में सुरक्षा कारणों से इन्हें स्थगित कर दिया गया था. इन जिलों में फिर से 28 से 30 मई के बीच परीक्षाएं कराई गईं ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे पहले ही हो चुके हैं जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 28 मई 2025 को 10वीं के नतीजे घोषित किए थे. इस बार 10,94,186 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 10,71,460 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल 93.60% छात्र सफल रहे. इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया — 94.08% लड़कियां पास हुईं, जबकि 93.16% लड़के पास हुए.
RSOS 10वीं और 12वीं का परिणाम ऐसे देखें:
1. आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर “RSOS Class 10th या 12th Results 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. लॉगिन पेज पर अपना नामांकन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!